spot_img

हिमांशु ह’त्याकांड में बड़ा अपडेट, बोदरा ने किया सरेंडर…

Date:

spot_img
spot_img

Jamshedpur : जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने जमशेदपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। लंबे समय से फरार चल रहे बोदरा की तलाश पुलिस कर रही थी। सरेंडर के बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब इसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी कर रही है।

यह मामला 27 जून की रात का है। जब बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के पास पुलिस की जीप से दो युवकों को बाहर निकालकर उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। हमले में हिमांशु सिंह की मौत हो गई थी। जबकि प्रत्युष आनंद गंभीर रूप से घायल हुये थे। जांच के दौरान सामने आये वीडियो में विश्वनाथ मंडल कथित तौर पर चापड़ से हमला करते हुये दिखाई दिया था। इसी आधार पर पुलिस ने उसे मुख्य आरोपी बनाया था।

इस मामले में अब तक 11 लोगों को नामजद किया गया है। विश्वनाथ के सरेंडर से पहले 9 आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे। डीडी बार के संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह भी इस मामले में गिरफ्तार होकर न्यायिक हिरासत में हैं। उन पर हत्या की साजिश रचने का इल्जाम है।

Jamshedpur | Himanshu Singh Murder Accused Vishwanath Bodra Surrenders

इसे भी पढ़ें : दिल्ली में CM हेमंत सोरेन, मीडिया से क्या कुछ बोले… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मां ने अपने सगे बेटे का श’व लेने से किया इनकार… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, कई के दबे होने की आशंका… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : रांची में ऑटो चालक की मौ’त के बाद हंगामा…

इसे भी पढ़ें : होटल में रेड, आपत्तिजनक हालत में मिले इतने लोग…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वांगचुक बोले “मैं जीना चाहता हूं”, अब इस शर्त पर अनशन करेंगे खत्म…

Kohramlive : पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने अपना...

JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त...

झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर...

रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित...

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें आज का रेट

Kohramlive : वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और...