spot_img
spot_img

हथियार का फोटो वायरल करना बड़ा गुनाह हो गया, देखें कैसे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : देशी कार्रबाईन का फोटो वायरल कर खौफ पैदा करने वाले सुभान अंसारी और जुबैर अंसारी धरा गया। 37 साल का सुभान अंसारी के मन में ख्याल आया कि बाकी गैंगस्टरों की तरह अगर वो भी बड़ा हथियार रखने का इजहार करेगा तो बड़े आराम तरीके से वो लोगों खासकर जमीन कारोबारियों से रंगदारी उठा लेगा। उसने देशी कारगर कार्रबाईन हथियार को फोटो वायरल कर दिया। यह फोटो रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल तक पहुंच गई। उन्होंने इसे काफी गंभीरता से लिया और एक स्पेशल टीम बनाई। टीम को यह टास्क दिया गया कि वो यह पता करें कि यह फोटो किस इलाके में खींचा गया है। फोटो में दिख रहे दृश्य कहां का है। गठित टीम इस काम में जुट गई। इस बारे में कई लोगों से पूछताछ की गई। टीम को पता चला कि यह फोटो वायरल भी हुआ है और कई लोगों के मोबाइल तक पहुंच गया है। काफी मशक्कत के बाद टीम यह जानने में कामयाब रही कि यह फोटो पिठोरिया इलाके से वायरल हुआ है।

पुलिस ने पिठोरिया से सुभान अंसारी और उसके खास सहयोगी जुबैर को धर लिया। पूछताछ में सुभान टूट गया। उसने कबूल किया कि उसने ही यह फोटो वायरल किया। उसने यह हथियार अपने घर में छुपा रखे हैं। सुभान का घर रांची के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के उरगुटू में है। पुलिस उसके घर में रेड कर हथियार बरामद कर ली। गिरफ्तार जुबैर पिठोरिया थाना क्षेत्र के ऊपर कोनकी बस्ती का रहनेवाला है। वायरल हुये इस हथियार को खोज निकालने में खलारी के DSP अनिमेष नैथानी, कांके सर्किल इंस्पेक्टर राजेश सिन्हा, मांडर सर्किल इंस्पेक्टर अवधेश ठाकुर, पिठोरिया थानेदार अभय कुमार, ठाकुरगांव थानेदार कृष्णा कुमार, सब-इंस्पेक्टर आशीष कुमार, हवलदार मो. जफर, सिपाही राजदीप प्रसाद मेहता, लक्ष्मण उरांव एवं बरनावास होरो की सराहनीय भूमिका रही।

Read this also : BREAKING : ICICI बैंक की Ex-MD और CEO चंदा कोचर पति के साथ अरेस्ट

Read this also : कोरोना से निपटने के लिए केंद्र ने जारी किया गाइडलाइन, पढ़ लें ये खबर

Read this also : कोरोना से निपटने के लिए झारखंड पूरी तरह तैयार : स्वास्थ्य मंत्री

Read this also : IPL Auction में 16 करोड़ में बिके निकोलस पूरन, जानिए किसने खरीदा

Read this also : ‘क्रिसमस’ का पर्व हम सभी के लिए बहुत उत्साह, उमंग और खुशी का दिन होता है : CM

Read this also : नहीं रहे दक्षिण के दिग्गज एक्‍टर कैकला सत्यनारायण

Read this also : Corona : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, नेजल वैक्सीन को मिली मंजूरी… जानें डिटेल

Read this also : सीएम हेमंत ने सहायक अभियंता सुरेश राम के खिलाफ चार्ज फ्रेम करने का दिया आदेश

Read this also : सैम कुरेन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ में खरीदा, कोहली को पछाड़ा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...

रांची पुलिस का बड़ा एक्शन… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर फर्राटा भरने...

मेधा डेयरी की पहल बनी गर्भवती का संबल, मिला 6 किलो घी…

Ranchi : रांची से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ...