Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। झारखंड विधानसभा परिसर के अपने कार्यालय कक्ष में कांफ्रेंसिंग के दौरान कोरोना से निपटने की तैयारी की विस्तृत जानकारी दी। उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने केंद्र से कोरोना के नए वैरियन्ट ओमिक्रोन BF-7 के सिंपटम के बारे में जानकारी मांगी। इसके लक्षण और ट्रीटमेंट संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराने का आग्रह किया। कोरोना से निपटने के लिए झारखंड पूरी तरह से तैयार है।
केंद्र से मांगा 110 करोड़ बकाया
स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र से 110 करोड़ रुपये कोरोना संबंधी बकाया की भी मांग की। बताया कि 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कोविड को लेकर उच्चस्तरीय बैठक होगी। इसके बाद 27 दिसंबर को PSA प्लांट का मॉक ड्रिल करने का निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को मैन पावर की समीक्षा कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है।
जारी किए गए हैं ये निर्देश
-एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्कैनर से जांच का निर्देश, साथ ही जिला से जोड़ने वाले रास्तो पर चेकिंग पॉइंट के लिए तैयार रहने का निर्देश।
-ऑक्सीजन की उपलब्धता, बाहर भेजने की आवश्यकता समेत अन्य हालात की समीक्षा कर रिपोर्ट देने का निर्देश।
-राज्य स्तर पर ऑक्सीजन बेड, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन बेड समेत अन्य बेड की उपलब्धता की समीक्षा।
-ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता की समीक्षा।
-PSA प्लांट की स्थिति, फायर सेफ्टी ऑडिट की रिपोर्ट।
-PSA प्लांट के संचालन के लिए उच्च स्तरीय समिति का हो गठन।
-टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट पर जोर देने का निर्देश।
-नागरिकों से बूस्टर डोज जरूर लेने की अपील।
-सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का अनुरोध।
-जिला स्तर पर बाहर से आए यात्रियों के वैक्सीन सर्टिफिकेट जांच करने का निर्देश।
-राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की।
Read this also : Corona : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, नेजल वैक्सीन को मिली मंजूरी… जानें डिटेल
Read this also : Ex-MLA फुरकान अंसारी का कैसे हुआ एक्सी*डेंट… देखें वीडियो
Read this also : पेरिस के सेंट डेनिस मार्केट में फायरिंग, 2 की मौ*त
Read this also : पड़ोसी ने OYO होटल में विवाहिता का कर दिया यह हाल… देखें
Read this also : झारखंड में नक्सलवाद की टिमटिमाती लौ बुतने पर, कुछ का चोला बदला
Read this also : राजधानी में मा*री गई पूजा की ह*त्या में करीबी का हाथ, CDR ने खोला राज… देखें
Read this also : केंद्र सरकार ने मेडन फार्मा को दी क्लीन चिट, जानें क्या कहा…
Read this also : MP News : बेवा भाभी के साथ कर डाला भयानक कांड, फिर क्या हुआ हाल… देखें
Read this also : चैट से चीटिंग, वीडियो कॉल कर लड़की ने पहले खुद उतारे कपड़े, फिर जो हुआ… देखें








