Kohramlive Desk : चीन, जापान और अमेरिका सहित कई अन्य देशों में कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। बता दें कि चाइना में हाल के ज्यादातर कोविड मामले ओमिक्रोन के सब वैरिएंट बीएफ7 (BF7) के हैं। भारत में भी बीएफ7 के चार केस आ चुके हैं। इसी के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोविड-19 की रोकथाम की तैयारियों को लेकर राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। इसके बाद गाइडलाइन जारी की गई। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को चिट्ठी लिखकर कहा कि आने वाले दिनों में त्योहार आ रहे हैं, इसलिए खास ध्यान दें। साथ ही टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और ट्रेसिंग पर जोर देने की भी सलाह दी है। राज्यों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सभी लोग प्रिकॉशन डोज लें। लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कहा गया है।
कल पीएम ने की थी हाई लेवल मीटिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उच्च स्तरीय बैठक की थी। इस मीटिंग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया और नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, गृह सचिव अजय कुमार भल्ला सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इसमें पीएम मोदी ने कहा कि मजबूत निगरानी की जरूरत है और जांच बढ़ाई जाए। साथ ही उन्होंने मास्क पहनने की सलाह दी और कहा कि अभी कोविड खत्म नहीं हुआ है। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर निगरानी बढ़ाने पर भी पीएम मोदी ने जोर दिया।
Read this also : Corona : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, नेजल वैक्सीन को मिली मंजूरी… जानें डिटेल
Read this also : Ex-MLA फुरकान अंसारी का कैसे हुआ एक्सी*डेंट… देखें वीडियो
Read this also : पेरिस के सेंट डेनिस मार्केट में फायरिंग, 2 की मौ*त
Read this also : पड़ोसी ने OYO होटल में विवाहिता का कर दिया यह हाल… देखें
Read this also : झारखंड में नक्सलवाद की टिमटिमाती लौ बुतने पर, कुछ का चोला बदला
Read this also : राजधानी में मा*री गई पूजा की ह*त्या में करीबी का हाथ, CDR ने खोला राज… देखें
Read this also : केंद्र सरकार ने मेडन फार्मा को दी क्लीन चिट, जानें क्या कहा…
Read this also : MP News : बेवा भाभी के साथ कर डाला भयानक कांड, फिर क्या हुआ हाल… देखें
Read this also : चैट से चीटिंग, वीडियो कॉल कर लड़की ने पहले खुद उतारे कपड़े, फिर जो हुआ… देखें










