spot_img

यूपी सरकार के बड़े फैसले, अब इस जिले का बदलेगा नाम…

Date:

spot_img
spot_img

UP : CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में 28 प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई, जबकि मदरसे से जुड़ा एक प्रस्ताव फिलहाल स्थगित कर दिया गया। कैबिनेट ने शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। सरकार के अनुसार यह स्थान भगवान परशुराम की जन्मस्थली माना जाता है। केंद्र से NOC मिलने के बाद इस पर अंतिम मुहर लगी।

स्टार्टअप मिशन को नई उड़ान

कैबिनेट ने नई स्टार्टअप नीति और उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन के गठन को मंजूरी दी। राज्य में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिये 1000 करोड़ रुपये का स्टार्टअप फंड बनाया जायेगा। इनक्यूबेटरों को सालाना 40 लाख रुपये तक अनुदान मिलेगा और चीफ सेक्रेटरी मिशन की संचालन समिति के प्रमुख होंगे। समाप्त हो चुकी डेटा सेंटर नीति को दोबारा लागू कर दिया गया है। इसके लिए एक एंपावर्ड कमेटी बनाई जायेगी, जिससे राज्य में आईटी निवेश और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा मिलेगा।

पशुओं का होगा बीमा

कैबिनेट ने मुख्यमंत्री जोखिम पशुधन बीमा प्रबंधन योजना को मंजूरी दी। इसके तहत गाय, भैंस, बैल, घोड़ा, भेड़, बकरी, गधा और खच्चर समेत पशुओं का बीमा कराया जाएगा। प्रीमियम में 51% केंद्र, 34% राज्य और 15% किसान का योगदान होगा। प्राकृतिक आपदा, बीमारी और दुर्घटना की स्थिति में बीमा का लाभ मिलेगा।

पदक विजेताओं को बिना परीक्षा सरकारी नौकरी

ओलंपिक, एशियन गेम्स और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को अब सीधी सरकारी नौकरी मिलेगी। उन्हें लोक सेवा आयोग की सामान्य भर्ती प्रक्रिया से बाहर रखकर नियुक्ति दी जायेगी। खेल विभाग में क्रीड़ा अधिकारी और युवा कल्याण अधिकारी जैसे पदों पर भर्ती होगी।

तीन नये विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज

कैबिनेट ने महर्षि योगी इंटरनेशनल कृषि विश्वविद्यालय (कानपुर), ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय (फतेहपुर) और अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय (गाजियाबाद) की स्थापना को मंजूरी दी। वहीं वाराणसी में ESIC मेडिकल कॉलेज और गोरखपुर-मुरादाबाद में 100-100 बेड के अस्पताल बनाने के लिये जमीन आवंटित की गई।

होमगार्ड्स को 5 लाख तक कैशलेस इलाज

उत्तर प्रदेश के होमगार्ड जवानों को अब 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सरकार हर साल 35.50 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके अलावा पुलिस वर्दी की धुलाई और सिलाई भत्ते में भी बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई।

इसे भी पढ़ें : औचक निरीक्षण पर बमक गये CM हेमंत सोरेन, अफसरों को लगाई फटकार

इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल में उपचुनाव का ऐलान…

इसे भी पढ़ें : एक और पति मा’रा गया, मोबाइल की डिलीट चैट ने खोल दी पूरी कहानी…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आखिरी डेट… जानें

इसे भी पढ़ें : आंगनवाड़ी वर्कर के हजारों पदों पर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा चयन…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वांगचुक बोले “मैं जीना चाहता हूं”, अब इस शर्त पर अनशन करेंगे खत्म…

Kohramlive : पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने अपना...

JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त...

झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर...

रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित...

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें आज का रेट

Kohramlive : वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और...