Ranchi : अगर आप झारखंड में सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने की चाहत रखते हैं तो आपके लिये बेहतरीन मौका है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (JHTET) 2026 के लिये ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। आखिरी समय की भीड़ और तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिये समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना ध्यान से पढ़नी चाहिये, ताकि पात्रता, परीक्षा पैटर्न और अन्य जरूरी नियमों की सही जानकारी मिल सके। ऑनलाइन आवेदन 21 अप्रैल 2026 से शुरू है। आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 है। परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जायेगी।
आवेदन शुल्क कितना है?
केवल एक पेपर (पेपर-1 या पेपर-2)
- सामान्य / BC / EWS : 1300 रुपये
- SC / ST : 700 रुपये
दोनों पेपर (पेपर-1 + पेपर-2)
- सामान्य / BC / EWS : 1500 रुपये
- SC / ST : 800 रुपये
- अभ्यर्थी डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या निर्धारित ऑफलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5)
इनमें से कोई एक योग्यता आवश्यक है—
- 10+2 के साथ D.El.Ed
- B.El.Ed
- विशेष शिक्षा (Special Education) में डिप्लोमा
- निर्धारित अन्य मान्यता प्राप्त योग्यता
- स्नातक के साथ D.El.Ed या अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी पात्र
जूनियर शिक्षक (कक्षा 6 से 8)
इनमें से कोई एक योग्यता होनी चाहिये
- स्नातक के साथ D.El.Ed
- B.Ed
- B.Ed (स्पेशल एजुकेशन)
- BA B.Ed
- BSc B.Ed
- अन्य मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता
- कुछ मामलों में मास्टर डिग्री तथा इंटीग्रेटेड B.Ed-M.Ed करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत पात्रता आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट jacexamportal.in पर जाएं।
- JHTET 2026 Application लिंक पर क्लिक करें।
- नया रजिस्ट्रेशन कर जरूरी जानकारी भरें।
- फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन पत्र और फीस रसीद का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
फॉर्म भरते समय रखें इन बातों का ध्यान
- सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
- अपनी शैक्षणिक योग्यता की अच्छी तरह जांच लें।
- आवेदन में गलत जानकारी दर्ज करने से फॉर्म निरस्त हो सकता है।
- अंतिम सबमिट करने से पहले पूरे आवेदन पत्र को एक बार ध्यान से जरूर जांच लें।
इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल में उपचुनाव का ऐलान…
इसे भी पढ़ें : एक और पति मा’रा गया, मोबाइल की डिलीट चैट ने खोल दी पूरी कहानी…
इसे भी पढ़ें : आंगनवाड़ी वर्कर के हजारों पदों पर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा चयन…
इसे भी पढ़ें : EV सेगमेंट में बढ़ी महंगाई की आहट, नई रेट लिस्ट और फीचर्स, जानें…
इसे भी पढ़ें : बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत कुमार बने प्रत्याशी…








