spot_img

पश्चिम बंगाल में उपचुनाव का ऐलान…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 24 जुलाई को मतदान होगा, जबकि मतगणना भी उसी दिन पूरी कर ली जायेगी।

इन नेताओं के इस्तीफे से खाली हुईं सीटें

ये सीटें सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बड़ाईक के राज्यसभा सदस्य पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई हैं। हालिया विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की हार के बाद तीनों नेताओं ने पार्टी छोड़ दी थी, जिसके चलते उपचुनाव कराये जा रहे हैं।

7 जुलाई से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया

निर्वाचन आयोग के अनुसार 7 जुलाई को अधिसूचना जारी होगी। 14 जुलाई नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। 15 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 17 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। 24 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन नतीजे घोषित कर दिये जायेंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया 27 जुलाई तक पूरी कर ली जायेगी। मतदान के दौरान विधायक केवल रिटर्निंग ऑफिसर (RO) द्वारा उपलब्ध कराये गये बैंगनी (वायलेट) रंग के विशेष स्केच पेन का ही इस्तेमाल कर सकेंगे। किसी अन्य पेन से डाला गया वोट मान्य नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें : एक और पति मा’रा गया, मोबाइल की डिलीट चैट ने खोल दी पूरी कहानी…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आखिरी डेट… जानें

इसे भी पढ़ें :  आंगनवाड़ी वर्कर के हजारों पदों पर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा चयन…

इसे भी पढ़ें : EV सेगमेंट में बढ़ी महंगाई की आहट, नई रेट लिस्ट और फीचर्स, जानें…

इसे भी पढ़ें : बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत कुमार बने प्रत्याशी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वांगचुक बोले “मैं जीना चाहता हूं”, अब इस शर्त पर अनशन करेंगे खत्म…

Kohramlive : पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने अपना...

JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त...

झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर...

रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित...

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें आज का रेट

Kohramlive : वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और...