spot_img

आंगनवाड़ी वर्कर के हजारों पदों पर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा चयन…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के लिये बड़ी खुशखबरी है। यूपी के कई जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक महिला अभ्यर्थी अपने जिले के अनुसार तय अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा और चयन लिखित परीक्षा के बिना मेरिट के आधार पर किया जायेगा। महिला अभ्यर्थी घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर निशुल्क आवेदन कर सकती हैं। चयनित आंगनवाड़ी वर्कर को प्रति माह 8,000 रुपये मानदेय दिया जायेगा।

किस जिले में कितनी रिक्तियां, कब तक करें आवेदन?

जिलापदअंतिम तिथि
प्रतापगढ़25028 जुलाई 2026
भदोही10825 जुलाई 2026
मुरादाबाद20722 जुलाई 2026
आगरा18620 जुलाई 2026
फर्रुखाबाद29220 जुलाई 2026
अलीगढ़23720 जुलाई 2026
मेरठ18017 जुलाई 2026
बागपत26116 जुलाई 2026
कन्नौज12516 जुलाई 2026
कानपुर नगर25915 जुलाई 2026
बिजनौर26015 जुलाई 2026
ललितपुर759 जुलाई 2026

ये कर सकते हैं आवेदन

  • इस भर्ती के लिये केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं।
  • संबंधित जिले की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है।
  • अधिकतम शैक्षणिक योग्यता पोस्ट ग्रेजुएशन निर्धारित की गई है।
  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिये।
  • आरक्षित वर्ग की अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • New Anganwadi Recruitment Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पंजीकरण कर आवश्यक जानकारी भरें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
  • फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिये आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल में उपचुनाव का ऐलान…

इसे भी पढ़ें : एक और पति मा’रा गया, मोबाइल की डिलीट चैट ने खोल दी पूरी कहानी…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आखिरी डेट… जानें

इसे भी पढ़ें : EV सेगमेंट में बढ़ी महंगाई की आहट, नई रेट लिस्ट और फीचर्स, जानें…

इसे भी पढ़ें : बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत कुमार बने प्रत्याशी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पश्चिम बंगाल में उपचुनाव का ऐलान…

Kohramlive : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल...

एक और पति मा’रा गया, मोबाइल की डिलीट चैट ने खोल दी पूरी कहानी…

Kohramlive : हरियाणा के रेवाड़ी से सामने आई एक...

झारखंड में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आखिरी डेट… जानें

Ranchi : अगर आप झारखंड में सरकारी स्कूलों में...

EV सेगमेंट में बढ़ी महंगाई की आहट, नई रेट लिस्ट और फीचर्स, जानें…

Kohramlive : अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना...

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत कुमार बने प्रत्याशी…

Bihar : बिहार की सियासत में इन दिनों बांकीपुर...