spot_img

औचक निरीक्षण पर बमक गये CM हेमंत सोरेन, अफसरों को लगाई फटकार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने आज अचानक खेलगांव पहुंचे। वहां उन्होंने टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज समेत विभिन्न खेल परिसरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शूटिंग रेंज की बदहाल आधारभूत संरचना, रखरखाव, उपकरणों की स्थिति, सुरक्षा मानकों और खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। मौके पर खेल मंत्री सुदिव्य कुमार भी मौजूद रहे।

 

औचक निरीक्षण पर बमक गये CM हेमंत सोरेन, अफसरों को लगाई फटकार

‘झारखंड की प्रतिभाओं को चाहिए विश्वस्तरीय मंच’

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड खेल प्रतिभाओं की धरती है और यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। ऐसे में उन्हें अत्याधुनिक सुविधायें और विश्वस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण और दूरदराज के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों तक बेहतर प्रशिक्षण सुविधायें पहुंचाने के निर्देश दिये।

औचक निरीक्षण पर बमक गये CM हेमंत सोरेन, अफसरों को लगाई फटकार

आधुनिकीकरण की तैयार करें कार्ययोजना

CM ने शूटिंग रेंज के समग्र आधुनिकीकरण के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर उसे जल्द लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिये और सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराये जायें, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अनुरूप तैयारी कर सकें। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने शूटिंग उपकरणों के रखरखाव, फायर सेफ्टी सिस्टम, फायर हाइड्रेंट, मॉक ड्रिल और CCTV निगरानी व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने नियमित मॉक ड्रिल कराने और सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिये।

औचक निरीक्षण पर बमक गये CM हेमंत सोरेन, अफसरों को लगाई फटकार

खिलाड़ियों से मिले, खुद भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने शूटिंग रेंज में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से बातचीत कर उनकी समस्यायें और सुझाव सुने। इस दौरान उन्होंने शूटिंग राइफल से निशाना भी साधा और परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, खेलकूद विभाग के सचिव मुकेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि झारखंड में खेल अधोसंरचना को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने के लिए सरकार तेजी से काम करेगी।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। CM ने कहा कि झारखंड के युवाओं को खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने तथा राज्य की खेल संरचना को विश्वस्तरीय बनाने के लिए अभी कई सुधारों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल अधोसंरचना को मजबूत करने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में तेज गति से काम कर रही है।

इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल में उपचुनाव का ऐलान…

इसे भी पढ़ें : एक और पति मा’रा गया, मोबाइल की डिलीट चैट ने खोल दी पूरी कहानी…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आखिरी डेट… जानें

इसे भी पढ़ें : आंगनवाड़ी वर्कर के हजारों पदों पर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा चयन…

इसे भी पढ़ें : EV सेगमेंट में बढ़ी महंगाई की आहट, नई रेट लिस्ट और फीचर्स, जानें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

यूपी सरकार के बड़े फैसले, अब इस जिले का बदलेगा नाम…

UP : CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार...

पश्चिम बंगाल में उपचुनाव का ऐलान…

Kohramlive : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल...

एक और पति मा’रा गया, मोबाइल की डिलीट चैट ने खोल दी पूरी कहानी…

Kohramlive : हरियाणा के रेवाड़ी से सामने आई एक...

झारखंड में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आखिरी डेट… जानें

Ranchi : अगर आप झारखंड में सरकारी स्कूलों में...

आंगनवाड़ी वर्कर के हजारों पदों पर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा चयन…

UP : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के...