spot_img

एक और पति मा’रा गया, मोबाइल की डिलीट चैट ने खोल दी पूरी कहानी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : हरियाणा के रेवाड़ी से सामने आई एक सनसनीखेज वारदात ने रिश्तों पर फिर कई सवाल खड़े कर दिये हैं। जो मौत पहले हादसा मानी जा रही थी, वह अब पुलिस जांच में एक सुनियोजित साजिश बनकर सामने आई है। इस पूरे मामले की सबसे बड़ी गवाह बनीं मोबाइल फोन की डिलीट चैट और कॉल डिटेल, जिन्होंने ऐसे राज खोले कि परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। रेवाड़ी के गांव जड़थल गांव में रहनेवाले 22 साल के मोनू की मौत के मामले में पुलिस का दावा है कि उसकी पत्नी तन्नू ने अपने कथित प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। फिलहाल पुलिस ने तन्नू और हरिओम नामक एक संदेही गुनहगार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मुख्य गुनहगार बताये जा रहे सोनू और एक अन्य युवक अमन की तलाश जारी है।

अंतिम संस्कार में बहाये आंसू, किसी को नहीं हुआ शक

मोनू का शव नहर से मिलने की सूचना पर पत्नी तन्नू अपने मायके कसोली से परिजनों के साथ ससुराल पहुंची। उसने अंतिम संस्कार से लेकर रस्म-क्रिया तक हर सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारी निभाई। पूरे समय वह शोक में डूबी नजर आई, इसलिए परिवार के किसी सदस्य को उस पर संदेह नहीं हुआ। लेकिन कहानी ने मोड़ तब लिया, जब पुलिस से वापस मिले मोनू के मोबाइल फोन का पूरा डेटा डिलीट मिला।

डिलीट चैट बनी सबसे बड़ा सुराग, 49 कॉल ने बढ़ाया शक

परिजनों ने साइबर विशेषज्ञ की मदद से मोबाइल का डेटा रिकवर कराया। सामने आई कॉल डिटेल और चैट ने सबको हैरान कर दिया। जांच में पता चला कि जिस दिन मोनू लापता हुआ, उसने अपनी पत्नी को 49 बार फोन किया था। हालांकि दोनों के बीच केवल एक बार करीब तीन मिनट तक बातचीत हुई। मोबाइल से रिकवर हुई डिलीट चैट और कॉल रिकॉर्ड ने परिवार के संदेह को और मजबूत कर दिया। परिजनों ने बेटे की रस्में पूरी होने तक चुप्पी साधे रखी। इसके बाद सभी तकनीकी साक्ष्य पुलिस को सौंपते हुये हत्या का मामला दर्ज कर दोबारा जांच की मांग की।

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

पुलिस ने मीडिया को बताया कि तन्नू का सोनू नामक युवक से प्रेम संबंध था। पुलिस का आरोप है कि दोनों ने मोनू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और इस साजिश में सोनू ने अपने दोस्त हरिओम और अमन को भी शामिल किया। पुलिस के मुताबिक, योजना के तहत तन्नू ने फोन कर मोनू को गांव कसोली बुलाया। वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने कथित तौर पर उसका मुंह और नाक दबाकर बेहोश किया और बाद में उसे आसलवास नहर में फेंक दिया, ताकि पूरी घटना हादसा लगे। बीते माह 8 जून की रात मोनू इलेक्ट्रिक स्कूटी से दवा लेने के लिये घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस तलाश में जुटी। 10 जून को आसलवास नहर से उसका शव बरामद हुआ। शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिलने के कारण शुरुआत में मामला हादसा या डूबने का प्रतीत हुआ। लेकिन परिवार की शिकायत और तकनीकी साक्ष्यों के बाद पुलिस ने हत्या की धारायें जोड़कर जांच तेज कर दी। पुलिस ने आरोपी तन्नू और हरिओम को गिरफ्तार कर अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी सोनू और उसके साथी अमन की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आखिरी डेट, जानें…

इसे भी पढ़ें :  आंगनवाड़ी वर्कर के हजारों पदों पर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा चयन…

इसे भी पढ़ें : EV सेगमेंट में बढ़ी महंगाई की आहट, नई रेट लिस्ट और फीचर्स, जानें…

इसे भी पढ़ें : बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत कुमार बने प्रत्याशी…

इसे भी पढ़ें : इकलौते बेटे की मौ’त से उजड़ गया परिवार…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

औचक निरीक्षण पर बमक गये CM हेमंत सोरेन, अफसरों को लगाई फटकार

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने आज अचानक खेलगांव...

पश्चिम बंगाल में उपचुनाव का ऐलान…

Kohramlive : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल...

झारखंड में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आखिरी डेट… जानें

Ranchi : अगर आप झारखंड में सरकारी स्कूलों में...

आंगनवाड़ी वर्कर के हजारों पदों पर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा चयन…

UP : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के...

EV सेगमेंट में बढ़ी महंगाई की आहट, नई रेट लिस्ट और फीचर्स, जानें…

Kohramlive : अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना...