spot_img
spot_img

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के दौरे से पहले बड़ा फैसला, मीडिया की एंट्री पर रोक…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohtramlive : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित मयूरभंज दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिये बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने 20 जून को पहाड़पुर गांव में मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इस संबंध में जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी (DIPRO) की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों को उक्त दिन गांव में प्रवेश नहीं करने का निर्देश दिया गया है।

सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश पर लिया गया निर्णय

जारी पत्र के अनुसार यह फैसला जिला खुफिया ब्यूरो (DIB) और मयूरभंज के पुलिस कप्तान की सिफारिश पर लिया गया है। प्रशासन का कहना है कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसलिये यह अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 जून को मयूरभंज जिले के दौरे पर रहेंगी, वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को जिले पहुंचेंगे। दोनों VVIP के 20 जून को पहाड़पुर गांव जाने की संभावना जताई जा रही है।

अलर्ट मोड में सुरक्षा एजेंसियां

VVIP दौरे को देखते हुये जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। पहाड़पुर और आसपास के इलाकों में पुलिस, विशेष सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसियों की गतिविधियां तेज कर दी गई हैं। गांव और उससे सटे क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

राष्ट्रपति के ससुराल पक्ष से जुड़ा है पहाड़पुर

कुसुमी प्रखंड के अंतर्गत स्थित पहाड़पुर गांव रायरंगपुर से लगभग 20 किलोमीटर दूर है। यह गांव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दिवंगत पति श्याम चरण मुर्मु का पैतृक गांव है। राष्ट्रपति बनने के बाद यह गांव राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का केंद्र बना और यहां विकास कार्यों को भी गति मिली।

इसे भी पढ़ें : रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

इसे भी पढ़ें : भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

इसे भी पढ़ें : रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

इसे भी पढ़ें : घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता

Bokaro : टीटीपीएस ललपनिया की बेटी कुमारी निकिता ने...

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...