Ranchi : रांची(Ranchi) पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध अफीम और डोडा तस्करी करने वाले संगठित गिरोह का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर बुदरी गांव में छापेमारी कर पुलिस ने 566.5 किलो डोडा और 700 ग्राम अफीम बरामद किया। मौके से 26 साल के मनीष तिर्की को गिरफ्तार किया गया, जो इस पूरे नेटवर्क का अहम कड़ी बताया जा रहा है। उसके घर और बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, 2.28 लाख रुपये नकद, मोबाइल और डिजिटल तराजू भी जब्त किये गये।

Ranchi में डिजिटल पेमेंट के जरिये चल रहा अवैध कारोबार
जांच में सामने आया है कि आरोपी ने रांची, खूंटी और हजारीबाग तक फैला एक सिंडिकेट बना रखा था, जो नकद के साथ-साथ डिजिटल पेमेंट के जरिये भी इस अवैध कारोबार को चला रहा था। पुलिस के अनुसार, जब्त डोडा की कीमत करीब 84.97 लाख रुपये और अफीम की कीमत 3.5 लाख रुपये आंकी गई है। फिलहाल गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है।
रांची में नशे के सौदागरों को तीखी चोट, तस्कर अरेस्ट#ranchi #jharkhand #drugs #smuggler #arrest pic.twitter.com/SPe1V5x9FQ
— KohramLive (@KohramLive) March 31, 2026

इसे भी पढ़े :Smartphone : अप्रैल महीने में उतरेंगे 6 नये धांसू फोन, जानें…
इसे भी पढ़े :11 अंचलों में नये CO की प्रतिनियुक्ति… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़े :Nalanda Stampede : भीषण भग’दड़, 9 की मौ’त…
इसे भी पढ़े :Copper vs Steel Bottle : पानी किस बोतल से पियें? तांबा या स्टील, जानिए सेहत के लिये कौन है बेहतर…
इसे भी पढ़े :IRCTC का खास धार्मिक पैकेज, महाकाल से सोमनाथ तक, केवल 12 दिनों में…








