Kohramlive : अगर दिल में भक्ति की लौ जल रही है और मन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन को तरस रहा है, तो यह खबर आपके लिये किसी सौगात से कम नहीं। भारतीय रेलवे की पर्यटन इकाई Indian Railway Catering and Tourism Corporation यानी IRCTC श्रद्धालुओं के लिये एक खास धार्मिक सफर लेकर आई है। ‘भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन’ के जरिये 11 मई से ज्योतिर्लिंग और शिरडी यात्रा शुरू होने जा रही है। यह आध्यात्मिक सफर 11 रात और 12 दिनों का होगा, जिसमें श्रद्धालुओं को देश के कई प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन कराये जायेंगे। इस ट्रेन का रूट ऐसा रखा गया है कि झारखंड और बिहार के श्रद्धालु भी आसानी से इसमें शामिल हो सकें। यह ट्रेन(IRCTC) रांची, मुरी, बोकारो, हजारीबाग रोड, राउरकेला, पटना, बक्सर और पंडित दिनदयाल उपाध्याय जंक्शनसहित कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी। IRCTC ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय रहते इस पैकेज की बुकिंग करा लें, क्योंकि सीटें सीमित हैं और जल्दी भरने की संभावना है। बुकिंग और अधिक जानकारी के लिये यात्री Indian Railway Catering and Tourism Corporation की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
महाकाल से शिरडी तक
इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिलेगा। इनमें Mahakaleshwar Jyotirlinga (उज्जैन), Omkareshwar Jyotirlinga (मध्य प्रदेश), Dwarkadhish Temple (द्वारका), Somnath Temple (गुजरात), Trimbakeshwar Jyotirlinga (नासिक) एवं Shirdi Sai Baba Temple (शिरडी) प्रमुख हैं। IRCTC ने इस यात्रा को आरामदायक और सुरक्षित बनाने के लिये कई व्यवस्थायें की हैं। ट्रेन में स्लीपर (नॉन एसी), 3 एसी और 2 एसी श्रेणी। रात्रि विश्राम के लिये होटल की सुविधा। शुद्ध शाकाहारी भोजन नाश्ता, दोपहर और रात का खाना। प्रतिदिन दो बोतल पानी। स्थानीय दर्शन के लिये नॉन एसी बसें। प्रत्येक कोच में सिक्योरिटी गार्ड और टूर एस्कॉर्ट। पूरी यात्रा पर IRCTC ट्रेन मैनेजर की निगरानी। इन व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया है।
किराया भी तय
यात्रा के लिये किराया श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है—
- स्लीपर क्लास: ₹23,315 प्रति व्यक्ति
- 3 एसी: ₹41,570 प्रति व्यक्ति
- 2 एसी: ₹50,410 प्रति व्यक्ति
यह पैकेज खास तौर पर उन श्रद्धालुओं के लिये आकर्षक है जो कम समय में कई ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं।



इसे भी पढ़े :Tourist Places in Ranchi : गर्मी में ‘कूल’ रांची, सुकून के 10 ठिकाने, जानें…
इसे भी पढ़े :Nalanda Stampede : भीषण भग’दड़, 9 की मौ’त…
इसे भी पढ़े :WhatsApp में आया फीचर्स का नया तूफान! यह टेंशन भी खत्म…
इसे भी पढ़े :Assam Elections : असम के लिए रवाना हुईं कल्पना सोरेन…
इसे भी पढ़े :Copper vs Steel Bottle : पानी किस बोतल से पियें? तांबा या स्टील, जानिए सेहत के लिये कौन है बेहतर…








