spot_img

रिटायरमेंट से पहले ही लग गया बड़ा दाग…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro : बोकारो के पेटरवार प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक मो. गुलाम रसूल को ACB ने गुरुवार को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें धनबाद ले गई। इसके साथ ही उनके सरकारी आवास की तलाशी लेकर संबंधित योजना की संचिका और अन्य दस्तावेज जब्त किये गये।

शौचालय निर्माण के भुगतान के बदले मांगी थी रिश्वत

शिकायतकर्ता प्रेमजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने ओरदाना पंचायत के प्लस टू हाई स्कूल में 15वें वित्त आयोग की राशि से 2.45 लाख रुपये की लागत से शौचालय का निर्माण कराया था। 1.40 लाख रुपये का भुगतान हो चुका था, लेकिन शेष राशि जारी करने के लिए गुलाम रसूल पिछले तीन महीने से रिश्वत मांग रहे थे। इल्जाम है कि वे अक्सर रजनीगंधा और तुलसी मंगाने के साथ घूस की भी मांग करते थे।

चाय दुकान पर बिछा ACB का जाल

शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाया। गुरुवार को प्रेमजीत सिंह तय योजना के तहत प्रखंड कार्यालय पहुंचे। गुलाम रसूल ने पूछा, “पैसा लाये हैं?” इसके बाद दोनों पास की चाय दुकान पर पहुंचे। जैसे ही शिकायतकर्ता ने ACB की ओर से दिये गये 8 हजार रुपये उन्हें थमाये, सादे लिबास में मौजूद टीम ने मौके पर ही दबोच लिया।

रिटायरमेंट से पहले कार्रवाई

मो. गुलाम रसूल पहले रामगढ़ के गोला प्रखंड में पदस्थापित थे और बाद में पेटरवार आये थे। वे उर्दू अनुवादक के साथ प्रधान सहायक का प्रभार संभाल रहे थे। उनकी सेवानिवृत्ति में कुछ ही दिन बचे थे, लेकिन उससे पहले ही ACB की कार्रवाई ने उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

इसे भी पढ़ें : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एक साथ 100 से ज्यादा अधिकारी… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : किचन की यह छोटी-सी चीज आपको कर सकती है बीमार…

इसे भी पढ़ें : तीन राज्यों में उपचुनाव का हुआ ऐलान, इस रोज वोटिंग… जानें

इसे भी पढ़ें : शादी से पहले होने वाली दुल्हन लापता…

इसे भी पढ़ें : रांची में रेड, पूर्व MLC अरेस्ट…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन ने खुद भरा SIR फॉर्म, दिया ये संदेश…

Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची के SIR (विशेष...

स्पीड पोस्ट से आया लेटर, दुमका कोर्ट में मची खलबली…

Dumka : दुमका जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नाम...

रांची पहुंचे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, पूर्व केंद्रीय मंत्री का मना जन्मदिन

Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गुरुवार...

सरकारी स्कूलों से इन बच्चों का कटेगा नाम, DC ने दिये निर्देश…

Garhwa : गढ़वा में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक...

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एक साथ 100 से ज्यादा अधिकारी… देखें लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में...