UP : यूपी के कन्नौज रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हो गया। स्टेशन के सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान निर्माणाधीन दूसरी मंजिल का लेंटर अचानक गिर गया, जिससे कई मजदूर मलबे में दब गये। हादसे के बाद तुरंत रेस्क्यू काम शुरू किया गया। अब तक 23 लोगों को सही-सलामत निकाला जा चुका है। इस हादसे में कई मजदूर चोटिल हो गये। बेतरह जख्मी तीन मजदूरों को लखनऊ रेफर किया गया है। खबर है कि स्टेशन पर लंबे समय से सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान ऊपर की मंजिल का लेंटर अचानक गिर गया। हादसे के वक्त वहां कई मजदूर काम कर रहे थे, जिससे वे मलबे में दब गये। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया को बताया कि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का सही पालन नहीं किया जा रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। प्रशासन ने जांच के आदेश दिये हैं।
इसे भी पढ़ें :फा’यरिंग के बाद रागिनी सिंह ने ये बोल फैला दी सनसनी… जानें
इसे भी पढ़ें :राम मंदिर में अनूठा अवसर…
इसे भी पढ़ें :प्रिंसिपल की ओछी हरकत और जलील करतूत, हिल गया ज़माना
इसे भी पढ़ें :बढ़ गये पेट्रोल के दाम, अपने शहर का दाम… जानें
इसे भी पढ़ें :दिशोम गुरु शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे रघुवर दास… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :पहली वर्षगांठ पर रामलला का महाभिषेक… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :फिर IED की चपेट में आया एक जवान…
इसे भी पढ़ें :प्रधान सचिव और DGP का बड़ा आदेश… जानें
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, इन्हें दिया न्योता… जानें








