Ranchi : सागर किशोर रवि हत्याकांड का मुख्य आरोपी सीटू साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा द्वारा गठित स्पेशल टीम और नामकुम पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। इस संबंध में नामकुम थानेदार ने कहा कि एक टीम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी में गई है, लेकिन गिरफ्तारी अभी कंफर्म नहीं है। घटना में शामिल बेलबगान निवासी दिवेश सोनी, भुइंयाटोली सामलौंग निवासी मदन यादव की भी पुलिस तलाश कर रही है। मामले में सागर की पत्नी प्रिया उर्फ रूही ने हत्या का मामला दर्ज कराया था।
Read More : खून किया चाचा, इल्जाम लेने को कहा भतीजे को : रूही
यहां याद दिला दें कि नामकुम थाना क्षेत्र के पाहन टोली में 5 जून को सागर किशोर रवि की हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या का आरोप सीटू साहू पर लगा था। घटना के बाद से ही आरोपी सीटू साहु फरार है। पुलिस ने मंगलवार को उसके घर पर इश्तेहार भी चिपकाया था।
Read More : डॉक्टरों ने दम क्या लगाया, सूनी होने से बच गई मुन्नी की मांग, देखें कैसे
सागर की हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी सीटू साहू के भतीजे आकाश को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया था। वहीं सागर के परिजनों का कहना था कि आकाश ने सरेंडर किया है। सीटू ने जान-बूझकर भतीजे का सरेंडर करवाया है, ताकी वह बाहर रहकर मामला को मैनेज कर सके। वहीं मामले में पुलिस का कहना था कि कानून अपना काम कर रही है। कौन क्या बोलता है, इसपर कुछ नहीं बोल सकते। दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।
Read More : अटकी पड़ी है सीमा की जान, देखें कैसे…




