spot_img

खून किया चाचा, इल्‍जाम लेने को कहा भतीजे को : रूही

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

देखिये, कैसे मेल हाजत की बजाय रखा गया फिमेल हाजत में…

Ranchi : मेरे पति सागर किशोर रवि का खून सीटू साहु ने गोली मारकर किया। पर उसने यह इल्‍जाम अपने भतीजे आकाश साव को लेने को कहा। उसने आकाश से कहा कि तुम यह गुनाह अपने माथे ले लो, हम बाहर बैठ सेटिंग करते रहेंगे। बहुत जल्‍द तुझे बाहर ले आएंगे। इसके बाद आकाश ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। यह कहना है बेवा प्रिया देवी उर्फ रूही का। रूही ने कहा कि सीटू का सेटिंग इतना तगड़ा है कि उसने अपने भतीजे आकाश को मेल हाजत के बजाय फिमेल हाजत में बड़े आराम से रखवाया। हाजत में बेखौफ फोन इस्‍तेमाल करता रहा, जिसका सबूत रूही ने दिखाया और अपने पास रखा है। वहीं नामकुम पुलिस का कहना है कि मेल हाजत में लगा सीसीटीवी खराब होने की वजह से ऐसा किया गया। सरेंडर या गिरफ्तारी के सवाल पर पुलिस ने कहा- कौन क्‍या बोलता है इसपर कुछ नहीं बोल सकते। आकाश को गिरफ्तार किया गया है।

Read More : Breaking : PLFI के 4 उग्रवादी धराये, बड़ी घटना को देने वाले थे अंजाम

रूही ने कहा- सीटू ने फोन करके उसके पति को अपने घर में बुलाया। कुछ देर बाद मैंने अपने पति को फोन किया तो उन्होंने कहा मीटिंग में हैं। सीटू साहु, आकाश साव, मदन यादव, दिवेश सोनी, सन्‍नी कुमार राम और मन्‍टु मीटिंग में शामिल है। कुछ देर में फोन करते हैं। कुछ समय बाद ही रूही को पता चला कि सागर के सीने में गोली मार दी गई है। दिन में हुई इस वारदात को कई घंटों तक छुपाकर रखा गया। शाम 7 बजे आसपास के लोगों से यह जानकारी मिली। सागर तो सीटू को अपना चाचा मानता था और बोला भी करता था। दो बच्‍चों की मां रूही ने कहा कि उसे अबतक ये पता नहीं चल पाया कि उसके पति का खून क्‍यों किया गया। यह सच है कि जमीन माफिया सीटू साहु के साथ ही सागर रहा करता था। बदले में उसे जेब खर्च के नाम पर हजार-दो हजार रुपया मिलते रहता था। इधर सागर के मर्डर के बाद दूसरे दिन बस्‍ती के लोगों ने आरोपी सीटू साहु के घर पर हमला बोल दिया। पुरकस तोड़फोड़ कर दी गई। वहां रखे एक जिप्‍सी का भी नक्‍सा बदल दिया। 5 जून को सागर का मर्डर करने के बाद सीटू साहु अपने पूरे परिवार के साथ भागा फिर रहा है। सीटू का आलीशान घर नामकुम थाना क्षेत्र के पाहनटोली में है। इसी मुहल्‍ले में मारे गये सागर का भी घर है। देखें, सुनें और समझें, क्‍या बोली सागर की बेवा रूही और उसकी मां…

Read More : BREAKING : केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 13 महिला समेत 15 कर्मचारियों की मौत (वीडियो)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस इलाके में घूम रहा 30 हाथियों का झुंड, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…

Bokaro : बोकारो के गोमिया प्रखंड में इन दिनों...

आखिरी मौका! रांची में होल्डिंग टैक्स पर 10% की छूट…

Ranchi : रांची में होल्डिंग (संपत्ति) टैक्स जमा करने...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...