Kohramlive Desk : दुनिया की जानी- मानी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने Scorpio N को लांच कर ग्राहकों को चौंका दिया है। लुक ऐसा बनाया है कि देखते ही ग्राहक मचल जाएंगे इसे बुक करने के लिए । NStreet Designs ने कुछ डिजिटल तस्वीरों के जरिए दिखाने की कोशिश की है कि अगर Scorpio N का पिकअप वर्जन लाया जाए तो वह कैसा दिख सकता है।
ऑफ राइटिंग के लिए परफेक्ट टायर
एसयूवी को स्नॉर्कल, रॉक स्लाइडर्स, साइड स्टेप, एक बड़ी बैश प्लेट और बड़ी एलईडी लाइट बार के साथ देखा जा सकता है। NStreet ने पहले से ही मस्कुलर स्कॉर्पियो N को और ज्यादा मस्कुलर बना दिया है। इसके टायर ऑफ रोडिंग के लिए परफेक्ट नजर आ रहे हैं। स्डैंडर्ड स्कॉर्पियो-एन में 255/60-आर 18 टायर मिलते हैं। पीछे की तरफ तीसरी रॉ की जगह एक शानदार लोड बे (load bay) दिया गया है। इसका साइज ऐसा है कि आपकी जरूरत का सभी सामान इसमें आ जाए। यहां तक कि आप एक मोटरसाइकिल भी इसमें रख लें। पिछली विंडशील्ड की प्रोटेक्शन के लिए इसमें ब्लैक कलर की रोड भी लगी है, जिसके साथ स्पेयर व्हील अटैच है।
पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन
बता दें कि स्कॉर्पियो एन में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन दिए गए हैं। इसका 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 200hp की पावर और 370Nm तक का टॉर्क जेनरेट करता है। दूसरा इंजन 2.2 लीटर डीजल है, जो दो वर्जन में आता है। पहला 130hp की पावर और 300Nm टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि दूसरा 172hp की पावर और 370Nm टॉर्क देता है। इसमें मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी ऑप्शन है, जबकि 4WD सिर्फ डीजल तक सीमित है।
इसे भी पढ़ें :आतंकियों का वर्चुअल आईडी बनाने में माहिर सैफुल्ला धराया
इसे भी पढ़ें :सासू मां से खटपट, घनघोर रात कूद गया नदी में, सीन देख डर जायेंगे आप
इसे भी पढ़ें :रहमत बरसी सरकार की, कमाल कर गई सुनीता दीदी
इसे भी पढ़ें :गंगा नदी में बड़ा हादसा : नहा रहे पांच बच्चे डूबे, मचा कोहराम
इसे भी पढ़ें :पति को जिंदा बहाया, चकमा पर चकमा देती रही बूढ़ी सास को, फिर जो हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :अब और भी सस्ता हो गया OnePlus का 5G फोन, जानिए ऑफर…






