spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पति को जिंदा बहाया, चकमा पर चकमा देती रही बूढ़ी सास को, फिर जो हुआ… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : हरजाई निकली बीवी हत्यारिन बन गई। सामान खरीदने के बहाने पति को घर से बाहर ले गई। गच्चा देकर उसे नींद की गोलियां खिला मुर्छित कर दी। इसके बाद पति विश्वनाथ के बदन के सारे कपड़े उतार उसे जिंदा नगर में फेंक दिया। दूसरे दिन उसकी डेड बाडी मिली। लावारिस करार देकर पुलिस ने उसे दफन कर दिया। विश्वनाथ को ठिकाने लगाने के बाद बेवा बीवी, संजोये खुशरंग ख्वाब अपने आशिक के साथ पूरा करने में लग गई। वहीं अपने ससुराल और मायके वालों को चकमा पर चकमा देती रही। जब कभी सास अपने बेटे विश्वनाथ से बातें करना चाहती थी तो वह अपने आशिक को फोन थमा देती थी। गांव जाती तो मारे गये अपने पति का सिम अपने फोन में लगा हर किसी से बातें करा देती। विश्वनाथ की मां को सुनाई और दिखाई नहीं देता था। इसका फायदा भी वह उठाया करती थी। जब तब अपने आशिक को घर में बुला मौज मस्ती में डूब जाती थी। वहीं जब कभी बेटे के बारे में सास पूछा करती तो उन्हें बोल देती आपका बेटा कमाने गुजरात चला गया है।

बस एक चूक और भूल उससे हो गई। जब ननद ने अपने भाई से बात कराने को कहा तो उसे भी अपने आशिक से बातें करा दी। ननद पहचान गई कि यह आवाज उसके भाई की नहीं। ननद को पूरा शक हो गया। वह अपनी मां के साथ सीधे थाना पहुंच गई। हरकत में आई पुलिस ने पत्नी और उसके आशिक को उठा लिया। पूछताछ में दोनों टूट गये। अपना गुनाह कबूल कर लिया। राज खुला तो सबके सब दंग रह गये। सबका माथा चकरा गया। इस भयानक कांड के पीछे की कहानी यह थी कि विश्वनाथ अपनी पत्नी और बूढ़ी मां के साथ रहता था। विश्वनाथ की बहन भी पास के गांव में रहती थी। सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था, अचानक विश्वनाथ ने अपने खेत में काम करने के लिये एक शख्स को हायर किया। एक रोज वह अपने पति का खाना लेकर खेत पहुंची। तभी काम करने आये अजनबी से उसकी नजरें टकरा गई। पहली ही नजर में दोनों के आंखें चार हो गई। प्यार का खुमार बढ़ता चला गया। दोनों एक दूसरे के इतने करीब आ गये कि पत्नी को पति कांटा लगने लगा। उसने पति को रास्ते से हटाने का खतरनाक इरादा बना लिया और फिर कर डाला बड़का कांड। पति को ठिकाने लगाने के बाद वह अपने आशिक के साथ मुरैना में जाकर रहने लगी। दिल को झकझोर देने वाली यह वारदात मध्य प्रदेश के मुरैना से सामने आई है।

इसे भी पढ़ें : 1 करोड़ के इनामी माओवादी का घोड़ा चेतक अब पुलिस की हिफाजत में, देखें..

इसे भी पढ़ें : बैंको से आसानी से लोन मिलने की व्यवस्था कर रही सरकार : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : नाबालिग को दरिंदों ने नोचा-खरोंचा, कर दिया बुरा हाल… देखें

इसे भी पढ़ें : रहमत बरसी सरकार की, कमाल कर गई सुनीता दीदी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...