Kohramlive : मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय का माहौल आज कुछ अलग था। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने CM हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान CM को अवगत कराया गया कि East Tech Symposium (Defence Expo) का आयोजन 19 से 21 सितम्बर तक रांची के खेलगांव के टाना भगत इंडोर स्टेडियम में होने जा रहा है। इस अवसर पर CM हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सादर निमंत्रण दिया गया।
झारखंड की धरती पर नई पहचान
यह आयोजन न केवल झारखंड के लिये गर्व का क्षण है, बल्कि यह राज्य को रक्षा प्रौद्योगिकी और नवाचार का हब बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल है। रांची की फिजाओं में यह खबर एक उम्मीद जगाती है कि झारखंड अब केवल खनिज और जंगलों की धरती नहीं, बल्कि तकनीक और राष्ट्रीय सुरक्षा की नई धुरी भी बन रहा है।
इसे भी पढ़े :झारखंड की ग्रामीण महिलाओं की मेहनत को मिली नई पहचान
इसे भी पढ़े :राष्ट्रीय युवा शक्ति CM से मिले, ये रखी डिमांड…
इसे भी पढ़े :झारखंड में शिक्षा का नया अध्याय, CM ने सौंपे नियुक्ति पत्र
इसे भी पढ़े :आसमान से बरसा कह
इसे भी पढ़े :संघर्ष से शिखर तक : PM मोदी का 75वां जन्मदिन…














