spot_img

रूठी बीवी को वीडियो कॉल किया, हैरान हो गया जमाना

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bettiah : नौबत जब तलाक पर आ गई तब शौहर से रहा नहीं गया। उसने अपनी बीवी को वीडियो कॉल किया और उसे बताया कि मासूम बेटे को पहले फंदे पर लटका दूंगा फिर खुद भी झूल जाऊंगा। कुछ देर बाद ही बीवी को यह मनहूस खबर मिल गई कि अजीमुल्लाह ने अपने पांच साल के बेटे अयान के साथ अपनी कहानी खत्म कर ली है। बीवी हरीरा अपने भाई तौसिफ के साथ भागी-भागी ससुराल पहुंची। इस दुखद घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाप-बेटे की लाशें को पोस्टमार्टम के लिये भेज दी। अजीमुल्लाह की दो बेटियां भी है। करीब डेढ़ माह पहले बीवी रूठ कर मायके चली गई थी। तब से वह मायके में ही थी। पारिवारिक कलह में बातें इतनी बिगड़ गई थी कि दोनों में तलाक लेने की नौबत आ गई थी। इस बात को लेकर अजीमुल्लाह बेहद परेशान रहा करता था। दिल को झकझोर देने वाली यह घटना बिहार के बेतिया से सामने आई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 32 साल के अजीमुल्लाह अपने गांव में ही एक किराना की दुकान चलाता था। पारिवारिक कलह से वह परेशान रहा करता था। उसे जोर का झटका तब लगा जब उसकी बीवी रूठ कर मायके चली गई। उसने अपनी बीवी को मनाने का बहुत कोशिश की, पर ऐसा हो नहीं सका। गुस्से में अजीमुल्लाह अपनी बीवी को वीडियो कॉल किया। पहले अपने बेटे को फंदे से लटका कर मार दिया और फिर खुद भी सुसाइड कर लिया। इस घटना के बाद से गांव के लोग दुखी हैं।

इसे भी पढ़ें : ‘अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट बन गया काल, कुसुम फंदे पर लटकी मिली’… जानें

इसे भी पढ़ें : ‘प्रणाम भईया’ नहीं बोलने पर मार दी थी गोली, पुलिस ने निकाली हेकड़ी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बॉडीगार्ड को लगी गोली, जितनी जुबां, उतनी बातें… जानें

इसे भी पढ़ें : भाभी से नाजायज रिश्ता, कांटा बने भाई का कर दिया काम तमाम… जानें

इसे भी पढ़ें : “सर-सर, बचा लीजिए… गोली मा*र भाग गया”… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...