spot_img
spot_img
spot_img

मैडम मेरी पत्‍नी मुझे दिला दो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मध्‍यप्रदेश : थाने पहुंचकर एक शख्स डीएसपी से गुहार लगाने लगा, मैडम मेरी पत्नी मुझे वापस दिला दो। डीएसपी ने जब पूरे मामले की जानकारी ली तो हैरान रह गई। धर्मेंद्र जाटव ने बताया कि 4 साल पहले उसकी शादी राखी नाम की लड़की से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही वह बिना तलाक लिए उससे अलग रहने लगी। इस दौरान राखी उससे भरण पोषण की राशि भी लेती रही। अचानक एक दिन उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने बिना तलाक लिए ही दूसरी शादी कर ली है और वह उस शख्स के बच्चे की मां भी बनने वाली है। धर्मेंद्र भागा भागा थाना पहुंचा और अपनी पत्नी को वापस दिलाने की गुहार लगाने लगा। पुलिस ने राखी और उसके दूसरे पति को थाने बुलाया, जहां राखी ने धर्मेंद्र के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। उसने कहा कि धर्मेंद्र उसे पसंद नहीं है। वह अपने दूसरे पति के साथ ही रहेगी। उसने कहा कि हमने मंदिर और कोर्ट दोनों जगह शादी की है। वहीं धर्मेंद्र का कहना है कि जब तलाक हुआ ही नहीं तो दूसरी शादी कैसे हो सकती है। मामले में डीएसपी पूनम थाना ने विधि सम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामला मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मेहगांव इलाके की है।

इसे भी पढ़ें :नहीं धराता तो कई कोयला कारोबारी का हो जा जाता…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :सुप्रीम फैसला, ऑफलाइन मोड में होगी CBSE, ICSE की परीक्षा

इसे भी पढ़ें :इस स्‍कूटर के डिजिटल मीटर पर मिलेंगे वॉट्सऐप और मिस कॉल अलर्ट, जानिये कीमत

इसे भी पढ़ें :सेना का बड़ा ऑपरेशन, TRF कमांडर समेत 5 आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...