spot_img
spot_img
spot_img

‘M. Visvesvaraya ने आधुनिक भारत की रचना कर नया रूप दिया’

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh (Sunil Sahu) : पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने भारत के महान अभियंता एवं भारतरत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिवस पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर परियोजना के विभिन्न इंजीनियरी विधाओं में लगे अभियंता अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सराहते हुए परियोजना महाप्रबंधक शिवम श्रीवास्तव ने कहा, “आज भी मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को आधुनिक भारत के विश्वकर्मा के रूप में बड़े सम्मान के साथ स्मरण किया जाता है। अपने समय के बहुत बड़े इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता के रूप में देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को भारत ही नहीं, वरन् विश्व की महान् प्रतिभाओं में गिना जाता है।“

महाप्रबंधक ने ये भी कहा की एम् विश्वेश्वरैया भारत के महान इंजिनियरों में से एक थे, इन्होंने ही आधुनिक भारत की रचना की और भारत को नया रूप दिया। उनकी दृष्टि और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में समर्पण भारत के लिए असाधारण योगदान दिया। उन्होंने देश में कई ब्रिज और नदियों का बांध बनाने का कार्य किया है हमारे देश में कही जगह सर एम विश्वेश्वरय्या के कामो की वजह से पानी की समस्या खत्म हुई थी।

ये रहें मौजूद 

इस अवसर पर बादम परियोजना के महाप्रबंधक के. चंद्रशेखर, माइनिंग विभाग के महाप्रबंधक एस.के.गुप्ता, सूचना प्रद्योगिकी विभाग के अपरमहाप्रबंधक आनंद जी अग्रवाल, मानव संसाधन विभाग के अपरमहाप्रबंधक अमित कुमार अस्थाना एवं सभी अभियंता अधिकारी एवं अधिकारीगण मौजद रहें।

इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर निकला दसू मेहता फिर घर नहीं लौटा… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : खेलते-खेलते बोरवेल में गिरी मासूम, देखें क्या है हाल

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत के घर पहुंच गया शिक्षकों का हुजूम… देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...

RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय...