Kohramlive : रूस में नौकरी का सुनहरा ख्वाब दिखा ठगी करने वाले पलामू के पांच युवकों को रूस में नौकरी दिलाने का सपना दिखाया गया। सभी से 6.25 लाख रुपये लिये गये। उन्हें जेसीबी ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का वादा किया गया था। इसके बाद न नौकरी मिली और न ही पैसा वापस मिले। इसके बाद मामला पलामू के टाउन थाने में पहुंचा। शिकायत करने वालों में मेदिनीनगर के उंटारी थाना क्षेत्र के जोगा गांव के रहने वाले संतोष कुमार पाल, आशीष चंद्रवंशी, विकास नारायण पाल, लवलेश चौधरी एवं संजीत पाल शामिल हैं। पुलिस जांच में पता चला कि नौकरी से जुड़ा ऑफर लेटर पूरी तरह फर्जी था। कागज पर विदेश की नौकरी का सपना दिखाया गया, लेकिन हकीकत में कोई नौकरी नहीं थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुये आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वह पलामू के नावाजयपुर इलाके में प्रज्ञा केंद्र चला रहा था। वह मूल रूप से अयोध्या के नागीपुर खंडास का रहने वाला है। जांच में सामने आया कि अनिल कुमार 2016 में उत्तर प्रदेश से पलामू आया था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि उसने पलामू में अपने दस्तावेज कैसे बनवाये। पीड़ितों के अनुसार आरोपी ने खुद ही उन्हें फोन कर संपर्क किया था। इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से रूस भेजने के नाम पर पैसे लिये गये। सभी पीड़ित JCB जैसी भारी मशीनों के ऑपरेटर हैं।
इसे भी पढ़े :रिंकू सिंह बने ऑफिसर, कितनी मिलेगी सैलरी और क्या होगा रोल… जानें
इसे भी पढ़े :ड्यूटी से गायब हुये तो होगी कार्रवाई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े :रामनवमी महोत्सव का न्योता स्वीकार किया CM हेमंत सोरेन ने…
इसे भी पढ़े :CM हेमंत सोरेन ने दिया शांति और भाईचारे का संदेश…
इसे भी पढ़े :रांची में गूंजेगा T20 का रोमांच, कब-कब मैच… देखें पूरा शेड्यूल








