Kohramlive : महीने की शुरुआत राहतभरी खबर लेकर आई है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत में 200 रुपये से ज्यादा की कटौती की है। एएनआई के मुताबिक, दिल्ली में 202 रुपये और कोलकाता में 209 रुपये की कमी की गई है। इसके बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलिंडर 2,728 रुपये और कोलकाता में 2,872.50 रुपये का हो गया है।
हालांकि, घरेलू 14.2 किलो वाले LPG सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी आम रसोई गैस उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत का इंतजार करना होगा। गौरतलब है कि 1 जुलाई को भी कमर्शियल सिलिंडर 183.50 रुपये सस्ता हुआ था। लगातार दूसरी बार हुई इस कटौती से होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लागत कम होने की उम्मीद है।
इसे भी पढ़ें : मोदी-बर्नहैम की पहली बातचीत में नई साझेदारी का खाका…
इसे भी पढ़ें : बेटी के जन्मदिन पर लगाया जीवन का पौधा…
इसे भी पढ़ें : 15 साल बाद मिला इंसाफ, गुनहगार को उम्रकैद…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में अब लाल आतंक अंतिम दौर में…
इसे भी पढ़ें : नामकुम में दो पिकअप से 15 गौवंश बरामद, एक्टिव हुये बजरंग दल…







