spot_img
spot_img
spot_img

खेत में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए प्रेमी युगल, ग्रामीणों ने कर दिया ये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गया : खेत में इश्‍क फरमाना एक प्रेमी युगल को भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। फिर क्‍या था, मामला बढ़ गया और ग्रामीणों ने खेत में ही दोनों की शादी कर दी। अब शादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला बिहार के गया जिले के कोच थाना क्षेत्र के उत्तरेन पंचायत के पाली टोला मुरार बीघा की है।

Read More : शादी का दबाव बनाने के कारण प्रेमी ने ही की थी गर्भवती प्रेमिका की हत्‍या

हुआ यूं कि एक प्रेमी युगल को कुछ ग्रामीणों ने खेत में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और शोर मचा दिया। शोर मचाते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की भीड़ को देखकर प्रेमी युगल घबरा गए। फिर ग्रामीणों ने दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया। खेत में ही माला और सिंदूर मंगाकर दोनों की शादी कर दी गई। कुछ लोगों ने शादी का वीडियो भी बना लिया।

Read More : पिस्‍कामोड़ के पास नाबालिग लड़की को मारी गोली, इन बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस

मामले की जानकारी जबतक पुलिस को मिली, दोनों की शादी कराकर ग्रामीण भेज चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा। मामले में गया एसएसपी आदित्य कुमार का कहना है कि दोनों नाबालिग हैं, इसलिए बाल विवाह का मामला बनता है। वीडियो के आधार पर पहचान कर लोगों पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश डीएसपी को दिया है।

Read More : पुलिस ने खदेड़कर एक अपराधी को पकड़ा, देसी कारबाइन जब्‍त  

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...