spot_img

पिस्‍कामोड़ के पास नाबालिग लड़की को मारी गोली, इन बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र के पिस्कामोड़ गुरुद्वारा के पास एक नाबालिग बच्ची को गोली मार दी गई। गोलीबारी करने तीन अपराधी कार से आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। घायल नाबालिग को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की का नाम रुचि कुमारी (16 वर्ष) है। उसके हाथ और पांव में गोली लगी है। अभी उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

Read More : शराबी ने चार पुलिसकर्मियों को काटा दांत, एक का किया ऐसा हाल कि…

परिजनों की मानें तो गांजा विवाद में यह गोलीबारी की गई है। परिजनों ने बताया कि लड़की का मामा विकाश गांजा तस्करी में कुछ दिन पहले ही जेल गया है। जिसके बाद पुलिस ने गांजा तस्‍करी के आरोप में कई और लोगों को जेल भेजा है। अन्‍य लोग जो जेल भेजे गए हैं, उनके सहयोगियों का कहना है कि विकास और उसके परिजनों के कहने पर ही पुलिस इन लोगों को भी जेल भेजी है। वहीं पुलिस इस बिंदु के अलावे भी कई अन्‍य बिंदु पर जांच कर रही है। परिजनों ने जिन लोगों के नाम बताये हैं, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Read More : शादी का दबाव बनाने के कारण प्रेमी ने ही की थी गर्भवती प्रेमिका की हत्‍या

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...