spot_img
spot_img
spot_img

पुलिस ने खदेड़कर एक अपराधी को पकड़ा, देसी कारबाइन जब्‍त  

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : एयरपोर्ट थाना के पोखर टोली में किसी घटना को अंजाम देने के लिए कुछ अपराधी जुटे थे। अपराधी किसी घटना को अंजाम देते उससे पहले ही पुलिस ने छापेमारी कर दी। छापेमारी में पुलिस ने कारबाइन के साथ एक अपराधी को धर दबोचा। अपराधी के पास से मैग्‍जीन और नाइन एमएम की दो जिंदा गोली भी मिली। वहीं मौके से चार अपराधी फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें : शराबी ने चार पुलिसकर्मियों को काटा दांत, एक का किया ऐसा हाल कि…

एयरपोर्ट थाना प्रभारी को गुप्‍त सूचना मिली थी कि चार-पांच अपराधी अवैध हथियार के साथ पोखरटोली मैदान से सटे खेत में घूम रहे हैं। थाना प्रभारी ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी। हटिया एएसपी ने अपराधियों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया। टीम का नेतृत्‍व खुद हटिया एएसपी कर रहे थे। जैसे ही छापेमारी टीम पोखरटोली मैदान के पास पहुंची, अपराधी भागने लगे। पुलिस ने खदेड़कर एक अपराधी को पकड़ा। वहीं चार अपराधी मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार अपराधी का नाम राजा शर्मा उर्फ रामअयोध्‍या है। तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस ने एक देसी कारबाइन, एक मैग्‍जीन और दो जिदा गोली बरामद किया। पूछताछ में उसने फरार अपराधियों के नाम मदन साहु, गंगा साहु, रणवीर यादव, छोटे साहु बताया। फरार अपराधियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल में बम धमाका, 6 भाजपा कार्यकर्ता जख्मी

इसे भी पढ़ें : जानिए कौन है वो एक्‍ट्रेस जिसके साथ सात फेरे लेंगे क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से...

यूपी BJP की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू...