- पलामू में 27 फरवरी को मिली थी नाबालिग गर्भवती की लाश
- नाबालिग के प्रेमी और उसके दोस्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पलामू : हुसैनाबाद थानाक्षेत्र के बड़ेपुर बालू घाट से कुसुआ की रहने वाली नाबालिग लड़की की हत्या के मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। लड़की के प्रेमी और उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण लड़की के गर्भवती होने के बाद शादी के लिए लगातार दबाव बनाना था। यह जानकारी एसपी संजीव कुमार ने दी। बता दें कि 27 फरवरी को लड़की की लाश मिली थी।
अपने दोस्त के साथ मिलकर प्रेमी ने ही की प्रेमिका की हत्या
एसपी ने बताया कि नाबालिग लड़की की हत्या उसके प्रेमी ओमप्रकाश सिंह (18) ने अपने दोस्त नीरज कुमार सिंह (18) के साथ मिलकर की थी। दोनों हुसैनाबाद के बराही गांव के रहने वाले हैं। मृतका गर्भवती थी। वह ओमप्रकाश पर शादी के लिए दबाव दे रही थी। दोनों ने गर्भपात की भी प्लानिंग की थी। इसके लिए 10 हजार रुपये चाहिए थे। ऐसे में ओमप्रकाश ने प्रेमिका की हत्या की योजना बनाई।
इसे भी पढ़ें : मेरे यार ने जो किया, वह दुश्मन भी न करे… जिस दोस्त को पनाह दी, वही पत्नी को लेकर भाग गया
इसे भी पढ़ें : पत्रकार की लूट ली अस्मत कानून के पहरेदार ने… वर्दीवाला फेसबुकिया शिकारी…
चाकू से गर्दन पर वार कर उतारा मौत के घाट, शव को बालू में दफनाया
21 फरवरी को ओमप्रकाश लड़की को मिलने के लिए बुलाया और चाकू से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद ओमप्रकाश व नीरज ने शव को बाइक से बड़ेपुर सोन नदी ले गए और बालू में दफना दिया। एक सप्ताह बाद युवती का शव देखा गया, तब उसकी पहचान हुई थी। मामले के खुलासे के लिए हुसैनाबाद SDPO पूज्य प्रकाश के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़ें : घिन आती है जेल गये अंकल पर… देखिए, कैसे गुजर जाती है रोती हुई बिटिया की रतिया…
इसे भी पढ़ें : मेरे यार ने जो किया, वह दुश्मन भी न करे… जिस दोस्त को पनाह दी, वही पत्नी को लेकर भाग गया










