Kohramlive : देश के केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को ‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से नवाजा गया है। यह सम्मान लंदन सेंट्रल बैंकिंग की ओर से दिया गया है। बता दें कि शक्तिकांत दास ने रिजर्व बैंक (RBI) का गवर्नर पद संभालने के बाद कई बड़े फैसले लिए हैं। हाल ही में उन्होंने दो हजार रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने का एक बड़ा फैसला लिया है। वहीं वैश्विक बाजारों में अस्थिरता के बीच भी महंगाई से निपटने में उन्होंने बहुत सराहनीय भूमिका निभाई है। इससे पहले मंगलवार को रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने लंदन में ब्रिटेन की सेंट्रल बैंकिंग की ओर से आयोजित ग्रीष्मकालीन बैठकों में दिए गए उद्घाटन संबोधन में कहा था कि मुद्रास्फीति पर नियंत्रण की प्रक्रिया धीमी और लंबी होगी और मध्यम अवधि में 4 प्रतिशत के मुद्रास्फीति लक्ष्य को हासिल करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हमारी आबादी और ‘जनसांख्यिकीय लाभांश’ के कारण हर साल कार्यबल में बड़ी वृद्धि को देखते हुए, हम विकास संबंधी चिंताओं से अनजान नहीं रह सकते। इसलिए, हमने महामारी के वर्षों के दौरान भी विकास को प्राथमिकता दी। इस दौरान भले ही मुद्रास्फीति लक्ष्य से ऊपर रही, लेकिन सहिष्णुता बैंड के भीतर ही रही। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि महंगाई के लड़ाई जारी है।
इसे भी पढ़ें :Cyclone Biporjoy: इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश
इसे भी पढ़ें :जेल के अंदर से चली गुगली पर विकेट गिरा था बिट्टू खान का, जानें क्या बोल गये SSP
इसे भी पढ़ें :रांची में फायरिंग, ‘दुकान खोलोगे तो खोपड़ी खोल देंगे’… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :NEET UG 2023 रिजल्ट जारी, यहां करें चेक…
इसे भी पढ़ें :गवर्नर सीपी राधाकृष्णन पहुंचे चतरा, क्या-क्या किया… जानें
इसे भी पढ़ें :भयानक एक्सीडेंट में पैर हुआ ध’ड़ से अलग… देखें कहां
इसे भी पढ़ें :जानिए झारखंड में कब मिलेगी गर्मी से राहत
इसे भी पढ़ें :Darbhanga Medical College and Hospital होगा अपग्रेड, देखें कैसे










