spot_img

BREAKING : बिहार में 25 मई तक बढ़ा Lockdown, सीएम नीतीश ने ट्वीट कर दी जानकारी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : कोरोना महामारी देश में भयावह हो गई है। कोरोना के कारण मौत के अकड़ें थमने के नाम नहीं ले रहा।  बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना की रोकथाम को लेकर बड़ा फैसला ले लिया है। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए राज्य सरकार ने लॉकडाउन आगे बढ़ा दिया है। नीतीश कुमार ने खुद इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है।

इसे भी पढ़ें : पांच बेटियों संग मां ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, 2 ने ऐसे बचाई अपनी जान

ट्वीट में लिखा

नीतीश कुमार ने गुरूवार को ट्वीट कर लिखा कि “आज सहयोगी मंत्रीगण और पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गई। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है।  इसलिए बिहार में अगले 10 दिनों तक यानी कि 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।


इसे भी पढ़ें :जानलेवा लापरवाही, कोरोना मरीज का ऑक्सीजन निकाल पूजा करने लगी महिलाएं, फिर हुआ ये…

शाम 4.30 बजे जारी होगी न्यू गाइडलाइन

आज शाम 04:30 बजे सरकार की तरफ से नई गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी। ये गाइडलाइन मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, पुलिस महानिदेशक, अपर मुख्य सचिव गृह तथा प्रधान सचिव स्वास्थ्य जारी करेंगे। पिछली पाबंदियों में ढिल मिलने की संभावना कम है।


सीएम बोले- रिकवरी रेट में भी बढ़ोतरी

उधर, नीतीश ने लोगों से कोरोना के खिलाफ एकजुट होकर मुकाबला करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण कम हो रहा है, रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। हम सब मिलकर कोरोना को जरूर हराएंगे। दुनिया भर के लोगों की तरह हम भी कोरोना से जूझ रहे हैं। बिहार में पिछले वर्ष इस बीमारी से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कई कदम उठाये गये थे। परिणाम हुआ था कि 8 मार्च 2021 को कोरोना के मरीजों की संख्या घटकर मात्र 248 रह गई।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...

गर्वनर संग CM की हाई लेवल मीटिंग, शिक्षकों का होगा ट्रांसफर…

Patna : बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े...

केतन ह’त्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, SIT बनी…

Kohramlive : महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में...