spot_img
spot_img
spot_img

जानलेवा लापरवाही, कोरोना मरीज का ऑक्सीजन निकाल पूजा करने लगी महिलाएं, फिर हुआ ये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मरीज की जान की परिजनों को परवाह नहीं

UP : यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। यहां परिजन पूजा-पाठ के नाम पर मरीज की जान को खतरे में डालते नजर आए। यह वीडियो कानपुर के हैलट अस्पताल के कोविड वार्ड का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कोविड वार्ड में दो महिलाएं अपने मरीज का ऑक्सीजन मास्क निकाल देती हैं और कुछ पूजा पाठ करती हैं और धार्मिक जयकारे लगाकर उसे ठीक करने का दावा करती हैं।

इसे भी पढ़ें : पांच बेटियों संग मां ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, 2 ने ऐसे बचाई अपनी जान

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान का नाम

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों महिलाएं मरीज के बेड को घेर लेती हैं और पूजा-पाठ शुरू कर देती हैं। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान का नाम लेकर जयकारे लगाती हैं। पूरे वार्ड में दोनों महिलाओं की आवाज जोर जोर से गूंजने लगती है। मौके पर किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस दौरान इन महिलाओं इस बात की जरा भी चिंता नहीं रहती है कि इन्हें भी कोरोना हो सकता है और यहां से बाहर निकलने पर ये दूसरे लोगों में भी संक्रमण फैला सकती हैं।



इसे भी पढ़ें :BREAKING : RJD के वरिष्ट नेता और पूर्व मंत्री रामविचार राय का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

कुछ देर बाद हो जाती है मरीज की मौत

कुछ देर बाद इस कोरोना मरीज की मौत हो जाती है फिर दोनों महिलाएं अस्पताल में जमकर हंगामा करती हैं और वार्ड के डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाती हैं। बताया जा रहा है कि यह दोनों महिलाएं रात के समय जबरन अस्पताल के कोविड वार्ड में घुसी थीं। इन्हें रोकने की भी कोशिश की गई थी पर इन्होंने किसी कोई बात नहीं सुनी।

इसे भी पढ़ें :जानिये भारत के उन पांच शहरों के बारे में जो राक्षसों के नाम पर है, क्या है इतिहास

वीडियो 22 अप्रैल का 

इस वायरल वीडियो पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर आरबी कमल ने फोन पर बताया कि यह वीडियो 22 अप्रैल का है मरीज को कोरोना वार्ड नंबर चार में भर्ती किया गया था। डॉक्टर अलोक वर्मा उसका इलाज कर रहे थे। रात के समय दो महिलाएं अपने मरीज को देखने के बहाने से जबरदस्ती वार्ड में घुस गईं थी। उन्होंने नर्स को बोला कि आपके इलाज से ये ठीक नहीं होंगे। इसे पर भूत प्रेत का साया है।  फिर दोनों महिलाएं बेड पर पूजा पाठ करने लगीं। पूजा पाठ के दौरान इन महिलाओं ने मरीज के ऑक्सीजन की नली भी निकाल दी। जब अस्पताल के स्टाफ ने रोकने की कोशिश की तो उल्टा उनके साथ लड़ने लगीं। कुछ देर बार मरीज की मौत हो गई और दोनों ने कुछ देर तक अस्पताल में हंगामा किया फिर चली गईं।अगले दिन कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मरीज का अंतिम संस्कार कर दिया गया।



spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...