- दारोगा और चौकीदार को मारी गोली, अस्पताल में इलाज के दौरान दारोगा की मौत
- एनकाउंटर में एक शराब तस्कर के भी मारे जाने की सूचना
- घटना स्थल पर मची अफरातफरी, स्थिति कंट्रोल करने में जुटी पुलिस
कोहराम लाइव डेस्क : बिहार के सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना इलाके के कुंवारी गांव में शराब तस्करों द्वारा बुधवार को पुलिस की टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर है। फायरिंग में मेजरगंज थाने के दारोगा दिनेश राम और चौकीदार को गोली लगी। गंभीर रूप से घायल चौकीदार और दारोगा को को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दारोगा दिनेश राम की मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें : पत्रकार की लूट ली अस्मत कानून के पहरेदार ने… वर्दीवाला फेसबुकिया शिकारी…
वारदात स्थल पर पहुंची पुलिस की अतिरिक्त टीम
जानकारी के अनुसार, एनकाउंटर में एक शराब तस्कर के मारे जाने की भी सूचना है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस स्थिति को कंट्रोल करने में जुटी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद पुलिस की अतिरिक्त टीम को वारदात की जगह पर भेज दिया गया है। पुलिस छापामारी कर रही है।
इसे भी पढ़ें : एक अधिकारी की बेटी की निकली चीख… 175 दिन में आया फैसला, मिली उम्र कैद












