देवघर : बस और ट्रक की भिड़ंत में 15 लोग घायल हो गये। देवघर-दुमका रोड पर यह घटना तब घटी जब नई बस की पूजा कर बस के मालिक लौट रहे थे। पूजा कराने के लिए सभी लोग चुटो नाथ गये हुए थे। घायलों के अनुसार बस की रफ्तार काफी तेज थी और सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से जाकर ठोक दिया। बस में सवार सभी 35 लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस और आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा गया।
घटना सोमवार की देर रात घेरमारा तालझारी के बीच नरगंजो में हुई। घायलों में 7 को देवघर सदर अस्पताल लाया गया। जहां ड्राइवर व खलासी की स्थिति गंभीर है।
इसे भी पढ़ें : पत्रकार की लूट ली अस्मत कानून के पहरेदार ने… वर्दीवाला फेसबुकिया शिकारी…
इसे भी पढ़ें : एक अधिकारी की बेटी की निकली चीख… 175 दिन में आया फैसला, मिली उम्र कैद








