Ormanjhi : पगार बढ़ाने की मांग को लेकर लाइसेंसी शराब फैक्ट्री में काम करने वाले लोग बुधवार को गोलबंद हो धरना पर बैठ गये। तरंगनी लीकर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक यह शराब फैक्ट्री राजधानी रांची के ओरमांझी में है। धरना में बैठे लोगों का कहना था कि उनसे काम करवाया जाता है, पर पैसा नहीं दिया जाता। पैसा मांगने पर उन्हें कहा जाता है, यहां से निकल जाओ।
पांच हजार रुपये में नहीं करेंगे काम
धरना में बैठी शांति देवी ने कहा कि लेडिज हो या जेंट्स, पांच हजार रुपये में काम नहीं करेंगे। जब कभी पगार बढ़ाने की बात करते हैं तो उन्हें इंतेजार करने को कहा जाता है। बीते पांच साल से वे लोग इंतेजार ही कर रहे हैं। लोकल आदमी को नौकरी छोड़ चले जाने को कहा जाता है, कहां जायेंगे लोग। उनका बागान उजड़ गया, पेड़ कट गया, पर फैक्ट्री प्रबंधन का बर्ताव ठीक नहीं है। जेंट्स का काम लेडिज से करने को कहा जाता है। वहीं फैक्ट्री प्रबंधन का कहना था कि जो जिस लायक है, उससे वैसा ही काम लिया जा रहा है। पढ़े लिखे से उनके हुनर के अनुसार और अनपढ़ से उनके लायक काम लिया जा रहा है। सुने क्या बोले, धरना में बैठे लोग और प्रबंधन…
इसे भी पढ़ें : पत्नी को जिंदा जला देने वाले को 10 साल की सजा
इसे भी पढ़ें : 6 अगस्त को देश को मिलेंगे नये उपराष्ट्रपति, 10 अगस्त को खत्म हो रहा वेंकैया नायडू का कार्यकाल
इसे भी पढ़ें : गांव के लोग मजबूत होंगे तभी राज्य विकास के पथ पर अग्रसर होगा : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV
इसे भी पढ़ें : होटल में आपत्तिजनक हालत में मिले चार लोग, पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप
इसे भी पढ़ें : घूसखोर जेई निजामुद्दीन अंसारी का क्या हुआ हाल… देखें
इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : उद्धव ठाकरे ने किया इस्तीफे का ऐलान, बोले- करता हूं SC के फैसले का सम्मान














