spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गांव के लोग मजबूत होंगे तभी राज्य विकास के पथ पर अग्रसर होगा : सीएम हेमंत सोरेन

Date:

spot_img
spot_img

Godda : ग्राम मजबूत होंगे, गांव के लोग मजबूत होंगे तभी यह राज्य विकास के पथ पर अग्रसर होगा। सरकार द्वारा कार्य-योजना बनाकर अंतिम पायदान पर खड़े विकास की राह जोह रहे व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। यह बातें सीएम हेमंत सोरेन ने कही। वे आज डमरूहाट, सुंदरपहाड़ी, गोड्डा में नियुक्ति पत्रों का वितरण, योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं परिसंपत्ति का वितरण कर रहे थे।

सुपोषित गोड्डा योजना का शुभारंभ

सीएम हेमंत ने इस अवसर पर सरकार द्वारा चलाये जाने वाली सुपोषित गोड्डा योजना का शुभारंभ कार्यक्रम से संबंधित पुस्तिका का विमोचन कर किया। इस योजना के तहत गोड्डा जिले के बच्चों को कुपोषण से मुक्ति के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

सुदूरवर्ती एवं दुर्गम जगहों पर रह रहे लोगों तक सरकार की जनहित योजनाओं को पहुंचाने का संकल्प
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज आप लोगों का दिन है। यह कार्यक्रम आपके लिए बनाया गया है। इसका उद्देश्य सरकार की विभिन्न जनहित योजनाओं के माध्यम से किसानों, मजदूरों और नौजवानों को लाभान्वित कर प्रगति के पथ पर अग्रसर करना है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से सुदूरवर्ती एवं दुर्गम जगहों पर रह रहे लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का संकल्प लिया है। सरकार घर-घर जाकर लोगों तक जनहित की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य कर रही है। वृद्धा पेंशन से अब 60 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। सरकार नौजवानों को 50 हजार से लेकर 25 लाख तक की राशि ऋण के रूप में बहुत ही कम ब्याज पर उपलब्ध करा रही है। जिससे वे स्व-रोजगार से जुड़ सकेंगे। वे चाहे तो अपना सैलून खोल लें, ट्रैक्टर खरीदकर खेतीबारी करें, टेंट हाउस का काम करें, किसी भी व्यवसाय से जुड़े, सरकार उनकी सहायता के लिए तत्पर है।

सीएम ने कहा कि फूलो-झानों आशीर्वाद योजना के तहत छोटे व्यवसाय जैसे चाय दुकान, होटल आदि खोलने के लिए वैसी महिलाओं की मदद कर रहे हैं, जो महिलाएं हड़िया-दारू बेच कर अपना जीवन यापन कर रही हैं उन्हें ऐसे कार्यों से मुक्ति मिल रही है तथा इससे उनको मान सम्मान का जीवन प्राप्त हो रहा है।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि इस वर्ष राज्य सरकार ने इस बार ज्यादा मात्रा में धान खरीद का कार्य किया है। धान खरीद कर उसे पुनः वितरण की प्रक्रिया को तेज करने के लिए सरकार राज्य में राइस मिल खोलने का काम कर रही है। राइस मिल खोलने के लिए सरकार न्यूनतम दर पर जमीन मुहैया करा रही है। साथ ही सरकार की तरफ से इस के लिए पूरी सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।

नियुक्ति पत्रों का वितरण, योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं परिसंपत्ति का वितरण

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा 18001.17 लाख रुपये (राशि लाख में) की 79 योजनाओं का उद्घाटन एवं 12598.28 लाख रुपये (राशि लाख में) की लागत की 10 महत्ती योजनाओं का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा 170 लोगों को विभिन्न विभागों से जुड़ा नियुक्ति पत्र वितरित किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, सोना सोबरण योजना, राशन कार्ड वितरण, मुख्यमंत्री कन्यादान, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, फूलो-झानों आशीर्वाद योजना समेत अन्य योजनाओं के तहत 2573 लाभुकों के बीच कुल 1767.10 लाख रुपये की परिसंपत्ति का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम में गोड्डा की तनु कुमारी जिन्होंने बोर्ड एग्जाम में 97% लाकर पूरे राज्य में संथाल परगना का नाम रोशन किया है, उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जो बच्चे पहले स्थान पर है, उन्हें तीन लाख रुपये की राशि, दूसरे स्थान पर दो लाख और तीसरे स्थान पर एक लाख की पुरस्कार राशि दी जाएगी। कार्यक्रम में सांसद राजमहल श्री विजय कुमार हांसदा, विधायक पोड़ैयाहाट श्री प्रदीप यादव, जिला प्रशासन के पाधिकारी एवं लाभुक उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : घूसखोर जेई निजामुद्दीन अंसारी का क्या हुआ हाल… देखें

इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV

इसे भी पढ़ें : मुकेश अंबानी ने किया रिजाइन, आकाश बने रिलायंस जियो के नए चेयरमैन

इसे भी पढ़ें : स्टूडेंट्स से भरी रांची की बस सिक्किम में पलटी, देखें…

इसे भी पढ़ें : समुद्र में ONGC के Helicopter की Emergency Landing

इसे भी पढ़ें : अचानक बेतहाशा भागने लगे स्कूली बच्चे, मचाया शोर, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें : डिब्बा बंद दही और पनीर होगा महंगा, जाने क्यों…

इसे भी पढ़ें : पेड़ से बांध कर लड़कियों के साथ दरिंदगी, देखें…

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...