spot_img
spot_img
spot_img

इन घरों की बत्ती आज से गुल हो सकती है… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 13 सौ घरों की बिजली आज रात गुल हो सकती है। इन घरों में स्मार्ट प्रीपेट मीटर लग चुका है, पर इसे रिचार्ज करने से अनजान लोगों की बत्ती गुल हो सकती है। मोबाइल की तरह बिजली को भी रिचार्ज करना जरूरी है। राजधानी में करीब 1 लाख 6 हजार घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाये जा चुके हैं। वहीं करीब 10 हजार 400 के करीब काम कर रहे हैं। गुरुवार को प्रीपेड मोड में काम कर रही कई स्मार्ट मीटर का रिचार्ज खत्म होने वाला है। रिचार्ज खत्म होने का मैसेज कई बार दिया दिया जा चुका है, पर इसका फायदा नहीं हुआ। इस वजह से बिजली कनेक्शन अपने आप ही कट जायेगा।

बिजली बोर्ड के एक आला अधिकारी ने मीडिया को बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर को रिचार्ज करने के बेहद आसान तरीका है। इसे फॉलो कर तुरंत रिचार्ज किया जा सकता है।

ऐसे करें रिचार्ज

  • प्रीपेड वालेट बैलेंस रिचार्ज के लिए JBVNL ने कस्टमर को ऑनलाइन और ऑफलाइन रिचार्ज की सुविधा दी है।
  • उपभोक्ता प्रीपेड वाॅलेट को केवल नकद भुगतान करके एटीपी काउंटरों के माध्यम से रिचार्ज कर सकते हैं। वहीं गूगल पे, फोन पे और भीम यूपीआई ऐप की मदद से प्रीपेड वाॅलेट बैलेंस को रिचार्ज कर सकते हैं।
  • अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता कभी भी JBVNL कस्टमर केयर सेंटर से संपर्क कर सकते हैं। कस्टमर केयर से 1800-345-6570 / 1800-123-8745 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
  • जिन उपभोक्ता का बैलेंस खत्म हो जायेगा, उसकी लाइन कटने भी लगेगी। रिचार्ज करने पर अपने आप लाइन चालू हो जायेगी, वहीं RC-DC चार्ज लगेगा।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...