spot_img
spot_img
spot_img

रेल की पटरी पर गुजर रही जिंदगी, बाढ़-भूस्खलन में अब तक 14 लोगों की मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : असम में बाढ़ से लोगों की हालत खराब होती जा रही है। बाढ़ से हालात ये हैं कि लोग रेल पटरियों पर जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में मदद पहुंचाई जा रही है। वहीं, बाढ़ एवं भूस्खलन में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। असम के 29 जिलों का 7.12 लाख लोग बाढ़ का प्रकोप झेल रहे हैं. बाढ़ के पानी में असम डूबा हुआ है. इसके चलते आम जन-जवीन अस्त-व्यस्त हो गया है

असम के जमुनामुख जिले में 2 गांव पूरी तरह से पानी में समा गए हैं। यहां सिर्फ रेल पटरियां ही बाढ़ के प्रकोप से बची हुई हैं। चंगजुराई और पटिया पाथर गांव 6 दिन पहले बाढ़ के पानी में समा गए। जान बचाने के लिए इन दोनों गांव के लोगों ने रेल की पटरियों पर शरण ली, जो ऊंची जगह पर बनाई गई हैं। यहीं पर बारिश के बीच में यह लोग तिरपाल लगाकर जिंदगी जीने को मजबूर हैं। इनका आरोप है कि अभी तक इनको सरकार की ओर से कोई सहायता भी नहीं मिली है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार, असम के नगांव में 3.36 लाख से अधिक, कछार में 1.66 लाख, होजई में 1.11 लाख और दरांग में 52,709 लोग प्रभावित हुए. वहीं, 20 मई को कछार, लखीमपुर और नगांव जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से 2 बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, असम बाढ़ में 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि भूस्खलन की घटनाओं में अब तक 5 लोग जान गवां चुके हैं। असम में आई बाढ़ से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। कुल 80,036.90 हेक्टेयर खेती की जमीन तबाह हो गई है।  वहीं, असम के 2,251 गांव अभी भी जलमग्न हैं।

असम बाढ़ में फंसे लोगों की मदद को वायुसेना (Indian Air Force)15 मई 2022 से लगातार काम कर रही है. 15 मई को वायुसेना के Mi-17 हेलीकॉप्टरों ने डिटोकचेरा रेलवे स्टेशन पर फंसे 119 यात्रियों को निकाला था। तब से IAF ने बाढ़ प्रभावित इलाके हाफलोंग में आवश्यक आपूर्ति प्रदान करने और 454 नागरिकों को निकालने के लिए एक An-32 विमान, दो Mi-17 हेलीकॉप्टर, एक चिनूक हेलीकॉप्टर और एक ALH ध्रुव को तैनात किया है।

 

 

इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LPG सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती

इसे भी पढ़ें : जल्द कम होंगे पेट्रोल-डीज़ल के दाम, वित्त मंत्री ने घटाई एक्साइज ड्यूटी

इसे भी पढ़ें : IAS पूजा मैडम की रिमांड अवधि क्या बढ़ी, एक पावरफुल IAS का परिवार दुबई टूर पर… देखें

इसे भी पढ़ें : अब ना धुलेगा मांग का सिंदूर, ना तोड़ी जाएंगी चूड़ियां, जानिए क्यों

इसे भी पढ़ें : दुनिया से रुख्सत हो गया रांची पुलिस का जांबाज लुगून… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : उठते फन का कुचलने का फरमान जारी किया DGP ने… देखें

इसे भी पढ़ें : नौ लोगों की दर्दनाक मौत, देखें कैसे हुआ हादसा

इसे भी पढ़ें : गढ़वा DC और एसपी ने तीसरे चरण के पंचायत चुनाव की तैयारियों की दी जानकारी

इसे भी पढ़ें : अवैध खनन हुआ तो अफसरों की खैर नहीं, माफियाओं के खिलाफ लें एक्शन : सीएम

इसे भी पढ़ें : 3 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, देखें कैसे हुआ हादसा

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...