spot_img

…और इस वजह से ढाई साल के लिए हवालात पहुंचे सैमसंग के Vice president

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति पर्क ग्‍यून को रिश्वत देने के हैं आरोपी

कोहराम लाइव डेस्क : टीवी और मोबाइल जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाली दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग के वाइस प्रेसिडेंट जे वाय ली को 2.5 साल की सजा सुनाई गई है। उन्हें यह सजा भ्रष्टाचार के एक मामले में मिली है। उन पर कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्यून को रिश्वत देने का आरोप है।

सुप्रीम कोर्ट ने मामले को भेज दिया था हाई कोर्ट में

साल 2017 के फरवरी महीने में भी जे वाय ली को गिरफ्तार कर लिया गया था। उनकी अपील पर तब सजा को कम करके निलंबित कर दिया गया था। तब कोरिया की सुप्रीम कोर्ट ने मामले को वापस सियोल हाईकोर्ट भेज दिया था, जिसने उन्हें ढाई साल की सजा सुनाई है।

इसे भी पढ़ें :पति के साथ मेकअप कराने पार्लर गई और प्रेमी संग हो गई नौ-दो ग्‍यारह, फिर हुआ ये…

व्‍यापार पर भी पड़ेगा प्रभाव

सैमसंग के वाइस प्रेसिडेंट जे वाय ली के जेल जाने से टेक की इस दिग्गज कंपनी के व्यापार पर भी बड़ा प्रभाव पड़ेगा। सैमसंग के मालिक जो जे वाय ली के पिता थे। उनकी मृत्यु अक्टूबर महीने में हो गई थी। पूरी दुनिया में फैली हुई कंपनी पर नियंत्रण के लिए जे वाय ली की स्थिति भी कमजोर होगी।

2017 में भी सुनाई गई थी सजा

52 साल के ली को साल 2017 में भी 5 साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन तब उन्होंने कोई भी गलत काम करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उनकी सजा को कम करते हुए केवल एक साल की सजा काटने के बाद ही उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें :…और रात के अंधेरे में पहुंच गया इश्‍क लड़ाने, फिर हुआ ऐसा कि…

ली ने पहले ही एक साल की सजा जेल में काट ली है, इसलिए इसकी संभावना जताई जा रही हैं कि उनकी सजा में 1 साल को कम कर दिया जाएगा।

दोबारा सुप्रीम कोर्ट जा सकता है मामला

अब इस मामले को दोबारा सुप्रीम कोर्ट ले जाया जा सकता है, लेकिन कानून के जानकारों का कहना है कि चूंकि सुप्रीम कोर्ट पहले ही इस मामले में अपना मत सुना चुकी है, इसलिए इसकी कम ही संभावनाएं है कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें :…और प्रेमिका से वीडियो कॉलिंग करते-करते फंदे से झूल गया प्रेमी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू फिर टला, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई वजह…

Kohramlive : जिस पल का लाखों क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से...

CBSE छात्रों के लिए जरूरी खबर… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...