कोहराम लाइव डेस्क : बिहार के छपरा से एक अजीब मामला सामने आया है, जहां चोरी-छिपे इश्क लड़ाना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवती के परिजनों ने पकड़कर मंदिर में शादी करा दी। मामला छपरा के परसा प्रखंड क्षेत्र के बलिगांव पंचायत स्थित चकसहबाज गांव की है। जहां प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर रात के अंधेर में पहुंच गया। दोनों इश्क फरमाने लगे। दोनों की गुफ्तगू सुन परिजनों की आंख खुल गई। परिवारवालों ने ग्रामीणों के सहयोग से प्रेमी को पकड़ लिया। जिसके बाद ग्रामीणों की राय ली गई। मुखिया माला देवी, पूर्व मुखिया राजकिशोर राय, राजेंद्र राय, पूर्व सरपंच विनोद राय, मोख्तार राय की पहल पर गांव के मंदिर ले जाकर प्रेमी-प्रेमिका की शादी करा दी गई।
इसे भी पढ़ें : प्रेमी युगल ने फेसबुक लाइव कर पीया जहर, …और हक्का-बक्का रह गए लोग
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दरियापुर प्रखंड क्षेत्र के केवटिया गांव निवासी सत्येंद्र कुमार परसा थाना क्षेत्र के बलिगांव पंचायत स्थित चकसहबाज गांव निवासी रामबचन राय के घर अपनी प्रेमिका से मिलने चुपके से पहुंचा था। लेकिन लड़की के घरवालों को इसकी भनक लग गई। जिसके बाद परिजनों ने लड़के को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पंचायत करने के बाद प्रेमिका से उसकी शादी करा दी।
इसे भी पढ़ें :…और प्रेमिका से वीडियो कॉलिंग करते-करते फंदे से झूल गया प्रेमी
बताया जा रहा है कि दरियापुर प्रखंड क्षेत्र के केवटिया निवासी रामबाबू राय के बेटे सत्येंद्र कुमार का प्रेम संबंध रामबचन राय की पुत्री से काफी दिनों से चल रहा था। लड़की के घरवालों ने लड़के को कई बार अपने परिजनों को मनाने के लिए कहा। लेकिन लड़के के घरवाले बिना दहेज शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे थे।
इसे भी पढ़ें :बिहार में हर साल ढाई हजार महिलाओं को बनाया जाएगा उद्यमी












