देवघर : नकली शराब बनाने के कारोबार का भंडाफोड़। उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई। मारा छापा, लेकिन मौके से कारोबार में शामिल पांच लोग हुए फरार। पुलिस ने पांचों पर एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने आरएस और आईबी ब्रांड के नकली स्टीकर सहित शराब बनाने की सामग्री जब्त की। यह हुआ देवघर के देवीपुर थाना के हथुयारी गांव में।
उत्पाद विभाग ने मारा छापा
उत्पाद विभाग की टीम ने छापामारी के दौरान 70 लीटर के दो ड्रम में रखा स्प्रीट, 150 बोतल तैयार अवैध विदेशी शराब, आधा लीटर कैरामल, दो बंडल IB और RS ब्रांड का नकली स्टीकर, शराब भरने के लिए 400 खाली बोतल, एक बोरा खाली ढक्कन, एक पीस मिक्सिंग ड्रम, दो पीस मिक्सिंग बाल्टी, एक पीस मिक्सिंग जरकीन बरामद की गई है।
इसे भी पढ़ें : तीन बच्चों की मां गई थी Market, चार युवक ले गए जंगल, और…
बिहार में खपायी जाती थी शराब
अवैध शराब बनाने के कारोबार में विनोद यादव उर्फ गुड्डू यादव, दिनेश यादव, जनार्दन यादव, रवि यादव और बरूण यादव शामिल है। कारोबार का मुख्य सरगना विनोद यादव है। वहीं, रवि यादव और बरुण यादव तैयार अवैध शराब को बिहार में खपाने वालों में शामिल है। इनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : बहन से हुआ झगड़ा, गुस्से में इकलौते बेटे ने बंद किया रूम, फिर…












