spot_img
spot_img
spot_img

डेब्‍यू Series में सिराज का शानदार प्रदर्शन, ऑस्‍ट्रेलिया के पांच बल्‍लेबालों को ऐसे भेजा पैवेलियन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • जहीर खान के बाद ब्रिसबेन में ऐसा प्रदर्शन करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने

कोहराम लाइव डेस्क: Team India के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने डेब्यू सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर इसे यादगार बनाया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में खेले जा रहे सीरीज के चौथे और निर्णायक टेस्ट की दूसरी पारी में सिराज ने 5 विकेट लिये। इस दौरे पर वह ऐसा करने वाले पहले, जबकि ब्रिसबेन में जहीर खान के बाद दूसरे भारतीय गेंदबाज बने हैं।

इसे भी पढ़ें :अपनी ही जुड़वां बेटियों के साथ बाप करता था ये गंदा काम, और फिर…

चौथे टेस्‍ट के पांचवें दिन तय होगा नतीजा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट का पांचवां दिन सीरीज का नतीजा तय करेगा। चौथे दिन मेजबान टीम को भारत ने दूसरी पारी में 294 रन पर ढेर कर दिया। मोहम्मद सिराज ने 5 जबकि शार्दुल ठाकुर ने 4 विकेट चटकाए। वॉशिंग्टन सुंदर को एक विकेट मिला। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 369 रन बनाए थे, जबकि भारत ने 336 रन बनाया था। मैच जीतने के लिए भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया ने 328 रन का लक्ष्य रखा है। चौथे दिन भारत ने बिना किसी विकेट के नुकसान पर 4 रन बनाए थे।

इसे भी पढ़ें :15 लाख के इनामी नक्सली मुकेश गंझू ने किया सरेंडर!

जहीर के बाद ब्रिसबेन में सिराज का कमाल

साल 2003 में ब्रिसबेन में जहीर खान ने भारत की तरफ से एक पारी में 5 विकेट लिये थे। सिराज ने चौथे टेस्ट मैच में टेस्ट में पहली बार 5 विकेट हासिल किए। ब्रिसबेन टेस्ट की दूसरी पारी में 5 विकेट हासिल करने के साथ ही उन्होंने जहीर खान की सूची में अपना नाम दर्ज कराया। ब्रिसबेन में 18 साल बाद किसी एक पारी में 5 विकेट लेने वाले सिराज पहले भारतीय गेंदबाज बने।

इसे भी पढ़ें :Booking के बाद दो घंटे में मिल जाएगा गैस सिलेंडर, जानिए कैसे…

सिराज ने 73 रन देकर झटके 6 विकेट

ब्रिसबेन टेस्ट की दूसरी पारी में सिराज ने 19.5 ओवर में 73 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। पहली पारी में उन्होंने 28 ओवर गेंदबाजी करने के बाद 77 रन खर्च कर ऑस्ट्रेलिया के एक बल्लेबाज को आउट किया था।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...