spot_img
spot_img

तेंदुआ एक नहीं अनेक, शूटर के नजदीक से ओझल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : आज की तारीख में पलामू टाइगर रिजर्व में बाघ है या नहीं, इसका डाटा या पुख्ता प्रमाण वन विभाग के पास नहीं, पर तेंदुआ एक नहीं अनेक है, इसका लेखा-जोखा जुटाया जा रहा है। पलामू टाइगर रिजर्व में जानवरों की गिनती के लिए जो कैमरे लगाए गए हैं, उनमें कई बार तेंदुआ कैद हुआ है। अनुमान है कि तेंदुओं की कुल संख्या 90 से 110 के बीच है। करीब 1,026 वर्ग किलोमीटर में फैले इस टाइगर रिजर्व का कोर एरिया 226 वर्ग किलोमीटर में हैं। रिजर्व के पूरे इलाके में 259 से ज्यादा गांव हैं। तेंदुआ का जर्बदस्त आतंक है। डर-भय ऐसा है कि शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं। खौफ से स्कूल-कॉलेज में भी हाजिरी कम लग रही है। कोई भी खेतों में काम करने अकेले नहीं जाते। वन विभाग का दावा है कि आदमखोर तेंदुआ केवल एक है, पर गांव के कुछ लोगों का कहना है कि एक से ज्यादा है। तेंदुआ के आदमखोर हो जाना घोर चिंता का विषय है। आमतौर पर इंसानों को अपना निवाला नहीं बनाता, पर परिस्थितिवश उसका जीवन-आहार बदल जाता है।

गढ़वा दक्षिणी वन प्रमंडल के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि अबतक मिली जानकारी के अनुसार इलाके में केवल एक तेंदुआ है। उसे ट्रैंकुलाइजर गन के जरिए बेहोश करके पकड़ने की कोशिश की जा रही है। वहीं हैदराबाद से आये मशहूर शूटर नवाब शफत अली खान उनके बेटे हैदर अली खान एवं तेलंगाना के शूटर संपत और उनकी टीम लगातार जंगलों का खाक छान रही है। अबतक तेंदुआ नहीं पकड़ा नहीं जा सका है। नौबत आई तो आदमखोर तेंदुआ का शूट भी किया जा सकता है। आदमखोर तेंदुए पर निगाह रखने के लिए 50 से 60 कैमरे लगाए गये हैं। 50-60 वनकर्मी भी इस अभियान में जुटे हैं। चार ऑटोमैटिक पिंजरे लगाये गए हैं। यह स्पेशल पिंजरे मेरठ से मंगाये गये हैं। वहीं कुछ जगहों पर जाल भी बिछाया गया है, लेकिन अबतक किसी कैमरे में आदमखोर तेंदुआ की तस्वीर नहीं कैद हो पाई है।

सूत्रों के अनुसार बीते 6 जनवरी की रात करीब आठ बजे गढ़वा के रमकंडा के बरवा गांव के पास तेंदुआ को देखा गया। जैसे ही स्पेशल टीम आगे बढ़ी कि तेंदुआ जंगल में घुस गया और ओझल हो गया। पगमार्क से खुलासा हुआ कि यहां तेंदुआ है। कुछ रोज पहले भी भंडरिया के कुशवाहा-बरवा गांव के पास भी यही तेंदुआ देखा गया था। बीते 28 दिसंबर को इसी कुशवाहा गांव में शाम छह बजे के करीब तेंदुए ने 12 साल के एक बच्चे को मार डाला था।

इसे भी पढ़ें : एक ही परिवार के 5 लोगों का दुखद अंत…

इसे भी पढ़ें : LIC के ब्रांच मैनेजर ने क्यों किया ऐसा, किसी के पल्ले नहीं पड़ा…

इसे भी पढ़ें : रेलवे ने 259 ट्रेनों को किया कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल समेत पूरी लिस्ट देखें यहां

इसे भी पढ़ें : School Alert : झारखंड में बढ़ा दी गई स्कूलों की छुट्टियां, देखें कब तक

इसे भी पढ़ें : Hindi Cinema के लिए बड़ी खबर, पहली बार हुआ पब्लिक हॉलीडे का ऐलान

इसे भी पढ़ें : पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मंत्री लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...