Garhwa(Nityanand Dubey) : कोर्ट जाने के लिए घर से निकले विकास रंजन पांडेय का रास्ते में भयानक एक्सीडेंट हो गया। लगभग 43 साल के विकास शनिवार को अपनी बाइक से पलामू से गढ़वा सिविल कोर्ट जाने के लिए रवाना हुये। वे गढ़वा व्यवहार न्यायालय में पेशकार के पद पर कार्यरत थे। लेकिन रास्ते में गढ़वा-शाहपुर मार्ग पर भिखही मोड़ के पास एक JCB ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। लहूलुहान विकास वहीं गिर पड़े। आसपास के लोग आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले गये। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद घरवालों को सौंप दिया। वहीं मोटरसाइकिल व JCB को जब्त कर लिया है। विकास की असमय मौत ने उनके परिवार को अंदर से हिलाकर रख दिया। वहीं अधिवक्ताओं एवं न्यायालयकर्मियों ने भी घटना पर गहरा शोक जताया है।
ये भी पढ़े :”अब डायन की जगह महबूबा और भौजाई लगने लगी”
ये भी पढ़े :काशी की देव दीपावली बन गई यादगार
ये भी पढ़े :मुक्ति के संघर्ष के प्रणेता थे धरती आबा बिरसा मुंडा : गर्वनर
ये भी पढ़े :पाकिस्तान नहीं जाने को लेकर ICC चौंका गई….
ये भी पढ़े :बिहार की सड़कें होंगी चकाचक, इतने करोड़ खर्च करेगी सरकार
ये भी पढ़े :दिन के उजाले में जेलकर्मी को मा’री गो’ली, गुस्साये लोग उतरे सड़क पर
ये भी पढ़े :स्कूल बंद, अगले आदेश ऑनलाइन होंगी कक्षाएं…
ये भी पढ़े :पाकुड़ में गजब का बोल गईं कल्पना सोरेन… देखें वीडियो
ये भी पढ़े :मंइयां सम्मान योजना पर रोक से हाई कोर्ट का इंकार, CM ये पोस्ट कर गये…
ये भी पढ़े :तीन वोट से हार गई भाजपा, नये मेयर का हुआ चुनाव… जानें कौन
ये भी पढ़े :छह थाना ”अशांत” घोषित, अफस्पा लागू… जानें









