Ranchi : राजधानी रांची में ईद, सरहुल और रामनवमी के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री ने जिले के सभी पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों और कर्मियों का अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द करने का आदेश जारी कर दिया है। DC ने स्पष्ट कर दिया है कि इन महत्वपूर्ण पर्वों के दौरान कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपनी मर्जी से छुट्टी पर नहीं जा सकेगा। यदि किसी को विशेष परिस्थिति में अवकाश लेना हो, तो स्वयं उपायुक्त से अनुमति लेनी होगी। वहीं, जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि किसी भी तरह की अफवाह, गड़बड़ी या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। सभी पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
रांची में हर साल ईद, सरहुल और रामनवमी का पर्व बड़े उत्साह से मनाया जाता है। बड़ी भीड़, जुलूस और धार्मिक आयोजनों को देखते हुये जिला प्रशासन ने पहले ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाने शुरू कर दिये हैं। किसी भी शिकायत या आपात स्थिति में अबुआ साथी- 9430328080 पर संपर्क किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें :धीरे-धीरे तपने लगा है झारखंड, आने वाले 3-4 रोज में
इसे भी पढ़ें :रांची बंद का असर, भाजपा नेता हिरासत में…
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में प्रशासन मुस्तैद, रामभक्त तैयार…
इसे भी पढ़ें :DGP अनुराग गुप्ता का बड़ा ऐलान… जानें












