Kohramlive : श्रीनगर की डल झील, जो हर शाम अपने हुस्न और सुकून से सैलानियों का दिल जीत लेती है, शुक्रवार की शाम अचानक आहों और चीखों से भर गई। एक शिकारा, जिसमें पर्यटक बैठे थे, रूमानी झील की सैर कर रहे थे, तभी कुदरत ने करवट ली, हवाओं ने रफ्तार पकड़ी और वो हंसती-गाती सैर… एक भयावह हादसे में बदल गई। शिकारा अचानक पलट गया और झील का ठंडा पानी एक जाल बन गया। झील किनारे खड़े लोगों ने देखा, कुछ लोग मदद के लिये आगे आये। कुछ ने इंसानियत का फर्ज निभाते हुये ठंडे पानी में कूद पड़े, अनजानों की जान बचाने। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखता है, तेज हवाएं, घबराये चेहरे, झील में तैरती जानें और ऊपर से चुप बैठा आसमान। मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गये।
Boat capsizes in Dal Lake, Srinagar due to strong gusty winds! Thankfully, all passengers reported safe. A big relief in the midst of turbulent weather.#DalLake #Srinagar #BoatIncident#DalLake #JammuAndKashmir pic.twitter.com/g4LswK7ZPy
— Kashmir Rights Forum🍁 (@kashmir_right) May 2, 2025












