spot_img
spot_img

अमेरिका का करारा ऐलान, ओसामा की तरह पहलगाम के गुनहगार भी खत्म होंगे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : जब वादियों में लहू बहता है, तो सिर्फ सरहदें नहीं कांपतीं, ज़मीर भी जागते हैं। जम्मू-कश्मीर की वादियों में हुये पहलगाम हमले ने 26 मासूम ज़िंदगियों को निगल लिया। अब सिर्फ भारत नहीं, पूरी दुनिया इस लहू के जवाब की गूंज सुन रही है। वहीं, भारत ने साफ कह दिया है कि पाकिस्तान की धरती पर छिपे आतंकी अब बच नहीं पायेंगे। कोई भी सरहद उन्हें छुपा नहीं सकती। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने कहा, जिस तरह हमने पाकिस्तान में घुसकर ओसामा बिन लादेन को मारा, भारत भी वही कर सकता है और अगर भारत करता है, तो अमेरिका उसके साथ खड़ा रहेगा।” FOX न्यूज पर दिये गये इंटरव्यू में वेंस की आवाज में साफ गूंज थी, “हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान आतंकवादियों के खिलाफ भारत का साथ देगा। अब बहानों का दौर नहीं, एक्शन का वक्त है।” अमेरिका की इस दो-टूक चेतावनी के बाद इस्लामाबाद की गलियों में बेचैनी है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एस. जयशंकर और शाहबाज शरीफ दोनों से बात की। साफ कहा,“तनाव कम करो, वरना नतीजे गंभीर होंगे। जांच में ईमानदारी दिखाओ, नहीं तो दुनिया देख रही है।” जब गुनहगार सरहद के पार हो… तो न्याय भी सरहदें लांघ जाता है।

इसे भी पढ़ें :CM नीतीश के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के वक्त टला बड़ा हादसा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :10 लाख के इनामी नक्सली के दस्ते से मुठभेड़…

इसे भी पढ़ें :जहां आस्था वहां शक्ति, अद्भुत संगम… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी बने नये उप वायु सेना प्रमुख

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...