Bihar : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने पूरे परिवार के साथ बुधवार दोपहर कोलकाता रवाना हो गये। वजह भी खास है—पोती कात्यायनी का दूसरा जन्मदिन। तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री (रेचल) की बेटी कात्यायनी का जन्म 27 मार्च को है, जिसे शानदार तरीके से सेलिब्रेट करने की तैयारियां पहले से ही की जा चुकी हैं। बुधवार को लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और परिवार के अन्य करीबी सदस्य विशेष चार्टर्ड फ्लाइट से कोलकाता पहुंचे। इस बार जन्मदिन को दिल्ली की बजाय कोलकाता में मनाने का फैसला किया गया है, जहां परिवार के सभी सदस्य राजनीति से दूर कुछ सुकून के पल बितायेंगे।
लालू परिवार ने कात्यायनी के जन्मदिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस मौके पर परिवार, करीबी रिश्तेदारों और खास दोस्तों की मौजूदगी रहेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीते साल यानी 2024 में कात्यायनी का जन्मदिन दिल्ली में बड़े आयोजन के साथ मनाया गया था। लेकिन इस बार कोलकाता को खास तौर पर चुना गया है। कहा जा रहा है कि यह सिर्फ एक पारिवारिक समारोह नहीं, बल्कि रिश्तों को संजोने का खास मौका होगा।
राजनीतिक व्यस्तताओं से दूर, पारिवारिक सुकून के पल
लालू परिवार के लिये यह मौका राजनीतिक हलचलों से दूर, परिवार संग वक्त बिताने का है। तेजस्वी और रेचल के लिए भी यह एक इमोशनल और खास दिन है। हालांकि, यह एक निजी आयोजन होगा, लेकिन राजद से जुड़े कुछ करीबी नेताओं के भी इसमें शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें :पलामू से रिम्स तक : PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की दास्तान… जानें
इसे भी पढ़ें :झारखंड में 7 IPS अधिकारियों का तबादला, नई पोस्टिंग का ऐलान













