spot_img
spot_img

कोहली ने दिलाई विराट जीत…देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : विराट कोहली के T20 के पहले शतक और भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी के सहारे भारत को टी20 में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत मिली। उसने टी20 एशिया कप के (Asia Cup 2022) अपने अंतिम मुकाबले में अफगानिस्तान को 101 से करारी शिकस्त दी है। विराट कोहली ने आखिरकार अपना 71वां सैकड़ा जमाते हुए 61 गेंदों पर 12 चौकों और छह छक्कों की बदौलत 122 रन बनाए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में कोहली का पहला शतक है। विराट कोहली का यह अंतरराष्ट्रीय शतक 1020 दिनों के लंबे इंतजार के बाद आया है, जबकि उनका आखिरी शतक 23 नवंबर 2019 को बंगलादेश के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में आया था। यह फाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी भारतीय टीम का एशिया कप 2022 में आखिरी मैच था, जिसे जीतकर उसने अपने अभियान को समाप्त किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने विराट कोहली के दमदार शतक की बदौलत 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 111 रन बना सकी।

भुवनेश्वर ने किया कमाल 

अफगानिस्तान की टीम कोहली की पारी से उभरी भी नहीं थी कि भुवनेश्वर कुमार ने उनके ऊपरी क्रम को ढेर कर दिया। भुवनेश्वर ने नई गेंद से अपना कमाल दिखाते हुए एक मेडन सहित चार ओवर डालकर पांच विकेट लिए। भुवनेश्वर ने हज़रतुल्लाह जजई, रहमानुल्लाह गुरबाज़ और नजीबुल्लाह ज़ादरान को शून्य पर आउट किया, जबकि करीम जन्नत को दो रन पर स्लिप में कैच करवाया।

अर्शदीप ने भुवनेश्वर का साथ देते हुए अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी को आउट किया, जिसके नतीजे में छह अफगान बल्लेबाज 21 रन के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए। इब्राहिम जादरान ने अफगानिस्तान के लिए सर्वाधिक 64 (59) रन बनाए और अफगानिस्तान को पूरे 20 ओवर खेलने में मदद की। मुजीब उर रहमान ने 18 (13) रन बनाए, जबकि राशिद खान ने 15 (19) रन का योगदान दिया। दिनेश कार्तिक ने 20वां ओवर डालकर 18 रन दिए, लेकिन यह अफगानिस्तान की जीत के लिए काफी नहीं था और भारत ने 101 रन की विशाल विजय हासिल की। भुवनेश्वर के पंजे के अलावा अर्शदीप, रविचंद्रन अश्विन और दीपक हुड्डा को भी एक-एक विकेट हासिल हुआ।

इसे भी पढ़ें : पिस्टल सटा लूट लिया था सिलेंडर डिलीवरी ब्वॉय को… देखें फिर क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : खूंटी ट्रिपल मर्डर केस में 4 गिरफ्तार, उगले कई राज…

इसे भी पढ़ें : टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, टूट गये सपने….

इसे भी पढ़ें :दारू पीने पर टोकाटोकी करने वाले मालिक और मालकिन का कर दिया राम नाम सत्य… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :NEET UG Result 2022 Declared, ऐसे देखें स्‍कोरकार्ड

इसे भी पढ़ें :डॉक्टर पर लगा बिगड़े बोल का इल्जाम, हंगामा…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...