spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दारू पीने पर टोकाटोकी करने वाले मालिक और मालकिन का कर दिया राम नाम सत्य… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img

Gumla : दारू पीने पर टोकाटोकी और बात-बात पर झाड़ लगा देने वाले मालिक और मालकिन को सोये अवस्था में ही फरसा से काट डाला। वहीं दूसरे कमरे में सो रही मालकिन की बेटी को भी नहीं छोड़ा। बेटा किसी तरह से खुद को बचाकर घर से बाहर भाग गया। बेटे की चीख पुकार पर ही गांव के लोग जुटे और खूनी घरेलू नौकर सतेंद्र लकड़ा को धर लिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले नौकर को कर दिया गया। सतेंद्र लकड़ा बीते करीब एक साल से रिचर्ड मिंज के घर में काम कर रहा था। बदले में रिचर्ड उसे खाना, कपड़ा और रहने को जगह दी थी। उसे पगार भी देते थे। सतेंद्र पगार के पैसों को दारू में उड़ा देता था। रिचर्ड और उसकी पत्नी मिलानी मिंज उसे दारू पीने से मना करती थी। बीते सोमवार को भी सतेंद्र दारू पीकर घर आया। इसपर उसे जमकर डांटा-फटकारा गया। इसके बाद ही सतेंद्र के माथे पर खून सवार हो गया। वह सोमवार की रात ही करीब 10 बजे फरसा लेकर रिचर्ड के कमरे में घुसा। तब सो रहे रिचर्ड और उसकी पत्नी मिलानी मिंज तथा बेटी टेरेसा पर फरसा से ताबड़तोड़ कई वार कर डाला। दूसरे कमरे में सो रहे रिचर्ड के बेटे पर भी हमला कर दिया, लेकिन वह किसी तरह अपनी जान बचाकर घर से बाहर भागा। बेटे की शोर पर जुटे लोगों ने घरेलू नौकर को धर उसे एक कमरे में बंद कर दिया। यह सनसनीखेज वारदात गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र के मझगांव जामटोली में हुई।

सूत्रों ने बताया कि नौकर के हाथ लहुलूहान हुये पति पत्नी की रिम्स लाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं बेटी का इलाज चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। घटना के खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी। शुरूआती जांच में यहीं बातें उभरकर सामने आई कि दारू पीने पर टोकाटोकी करने पर ही नौकर खूनी बन गया।

इसे भी पढ़ें : पिस्टल सटा लूट लिया था सिलेंडर डिलीवरी ब्वॉय को… देखें फिर क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : खूंटी ट्रिपल मर्डर केस में 4 गिरफ्तार, उगले कई राज…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...